शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
शहर

मशहूर शायर-ए-अहलेबैत रज़ा लखनवी नहीं रहे ,कर्बला इमदाद हुसैन में होगी तद्फीन

WhatsApp X Telegram
मशहूर शायर-ए-अहलेबैत रज़ा लखनवी नहीं रहे ,कर्बला इमदाद हुसैन में होगी तद्फीन

हिन्दुस्तान भर में अपनी शायरी से खुद की पहचान बनाने वाले शायरे अहलेबैत रज़ा लखनऊ का आज अचानक इंतेक़ाल हो गया |मशहूर शायर-ए-अहलेबैत रज़ा लखनवी नहीं रहे ,कर्बला इमदाद हुसैन में होगी तद्फीन हालाँकि रज़ा लखनऊ मामूली तौर से बीमार थे, लेकिन ऐसी भी बीमारी नहीं थी कि उनका इंतेक़ाल हो जाता | इत्तिला के मुताबिक़ 11 अगस्त को रज़ा लखनवी के पैर फिसलने की वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था | आज वो अपने एक दोस्त के साथ डॉक्टर को दिखवा कर रिक्शे से घर जा रहे थे ,लेकिन उनका रिक्शे पर ही इंतेक़ाल हो गया | आज उनके इंतेक़ाल की खबर फैलते ही शहर लखनऊ में उनके चाहने वालों में रंज ओ ग़म का माहौल पैदा हो गया |

रज़ा लखनवी का अख़लाक़ ऐसा था कि उनसे हर आदमी मिलने की तमन्ना रखता था ,उन्होंने हमेशा नमाज़ और रोज़ा के साथ साथ अहलेबैत अस की मदहो सना की | मरहूम अहलेबैत (अस) के ग़म में ग़मज़दा रहते थे और उनकी ख़ुशी में खुश रहते थे | खराब दुनयावी हालात में भी हर वक़्त अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए नज़र आते थे | रज़ा लखनवी जहाँ मन्क़बत ,नौहे और सलाम कहते थे वहीँ आप नौहे ख्वानी भी करते थे |

विज्ञापन

मरहूम की तद्फीन आज रात 11 बजे राजाजीपुरम इलाक़े में वाकेह कर्बला इमदाद हुसैन में होगी |

मरहूम का जनाज़ा खबर लिखे जाने तक कर्बला पहुंच चूका है जहाँ उनको ग़ुस्ल दिया जा रहा है |

विज्ञापन
↑