लखनऊ। रसूल-ए-अकरम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा (स.) की इकलौती बेटी हज़रत फ़ातिमा ज़हरा (स.अ.) की शहादत के सिलसिले में लखनऊ के रुस्तम नगर स्थित रौज़ा-ए-फ़ातमैन में मजालिस-ए-फ़ातमिया और ख़म्सा-ए-मरसिया ख़्वानी का आयोजन 4 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक़, कार्यक्रम रोज़ रात 8:30 बजे शुरू होगा।
इस आयोजन में पांच दिनों तक अलग-अलग मरसिया ख़्वानों की मरसिया ख़्वानी की मजलिसों होगी। कार्यक्रम का सिलसिला बुधवार, 4 नवंबर से शुरू होकर रविवार, 8 नवंबर तक चलेगा।
मरसिया ख़्वानों की पहली मजलिस 4 नवंबर, बरोज बुध को होगी जिसको जनाब तस्वीर रिज़वी साहब खिताब करेंगे जबकि दूसरी मजलिस को जनाब ज़मन हैदर साहब,तीसरी मजलिस को जनाब औन रिज़वी साहब,चौथी मजलिस को जनाब क़ाज़ी असद साहब और आखिरी मजलिस को
जनाब फ़ैज़ बाक़र साहब ख़िताब करेंगे।
आयोजकों की ओर से लोगों से कार्यक्रम में शिरकत करने की गुज़ारिश की गई है।




