शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
शहर

घंटाघर पर झंडा फहराने जा रही एक महिला को पुलिस ने किया नज़रबंद

WhatsApp X Telegram
घंटाघर पर झंडा फहराने जा रही एक महिला को पुलिस ने किया नज़रबंद

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी के घंटाघर पर झंडा फहराने जा रही सैयद उज़्मा परवीन को आज पुलिस ने नजरबंद कर लिया | राजधानी की पुलिस ने उन्हें घर में ही नजरबंद किया है | पुलिस के अनुसार वह बिना पूर्व अनुमति के पब्लिक प्लेस पर झंडा फहराने जा रही थी | जिस वजह से उनको घर में ही नजर बंद कर दिया गया है | इस मामले पर डीसीपी वेस्ट सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को बिना इजाजत के पब्लिक प्लेस पर झंडा फहराने से मना किया गया है | जो लोग ऐसा कर रहे थे उनको समझाया भी गया | हालाँकि इस पूरे मामले पर सैयद उज़्मा परवीन ने कहा कि वह स्वतंत्रता दिवस पर सीएए और एनआरसी से आजादी दिलाने के लिए घंटा घर पर तिरंगा फहराने जा रही थी | उनके साथ कुछ महिलाएं भी थी |उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडा नहीं फहराने देना संवैधानिक अधिकार का हनन है | उन्होंने कहा कि अपने देश से बहुत प्रेम करती हूं और देश में रहने वाले हर व्यक्ति को उसकी आजादी का हक मिलना चाहिए | चाहे वह सीएए हो या एनआरसी |

विज्ञापन
↑