मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
शहर

लखनऊ में 27 अक्टूबर को होगा जश्ने इमामें सय्यद ए सज्जाद 

WhatsApp X Telegram
लखनऊ में 27 अक्टूबर को होगा जश्ने इमामें सय्यद ए सज्जाद 

हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के बेटे और चौथे इमाम हजरत इमाम जैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की विलादत के मुबारक मौके पर पुराने लखनऊ के कटरा अबुतुराब खां इलाके में स्थित नौनहरवी हाउस में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 बवक़्त शाम 7:30 बजे से सालाना तरही महफिल-ए-मुकासदा का आयोजन किया जाएगा। यह महफिल हर साल आयोजित होती की जाती है, जिसमें शायर अपने कलाम के जरिए हजरत इमामें सय्यदे सज्जाद अलैहिस्सलाम को नजरानए अकीदत पेश करते हैं।

महफिल का आगाज तिलावते कलाम-ए-पाक से होगा। इसके बाद चुनिंदा शायर अपना तरही कलाम पेश करेंगे। इस साल महफिल के लिए मिसरा-ए-तरह “खाना ए इब्ने हसन में महफिल-ए-सज्जाद है” रखा गया है, जिस पर शायर अपना-अपना कलाम पेश करेंगे।

विज्ञापन

कार्यक्रम की निजामत मशहूर शायर जनाब नय्यर मजीदी साहब करेंगे, जबकि महफिल के आखिर में मौलाना अली मुत्तकी जैदी साहब किबला महफिल को खिताब करेंगे। इस मौके पर हजरत इमाम जैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की सीरत, फजाइल और उनकी तालीमात पर रोशनी डाली जाएगी।

महफिल में शिरकत करने वाले शायरों में हसन फराज, जकी भारती, कुमैल इलाहाबादी, आबिद नजर, मसर्रत लखनवी, नय्यर मजीदी, नासिर जरवली, जाफर हसन, फैजान जाफर, फैयाज लखनवी, तनवीर बहराइची, सहबा जरवली, ताहिर कानपुरी, हबीब शारबी, शकील उतरौलवी, नजफ उतरौलवी, कासिम आना अजमी, महमूद मोहम्मदाबादी, शुमूम आरफी, एजाज जैदी, मौलाना मीसम जैदी, अजीज हैदर साहब बनारससी, मौलाना अस्करी, अली कौसर, अयान, अदनान अली रिजवी, जावेद बरकी, जर्रार अकबराबादी, नगमी मोहानी, मुस्लिम लखनवी, काजिम इलाहाबादी, हैदर लखनवी, खुशनूद मुस्तफा, शेख साजिद लखनवी और खुर्शीद इटावई समेत अन्य शायर शामिल हैं।

आयोजकों के मुताबिक, महफिल के सिलसिले में आयोजित बैठक में शामिल लोगों ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और तमाम इंतजाम पूरे किए। आयोजकों ने सभी मोमिनीन और अकीदतमंदों से अपील की है कि वे बड़ी तादाद में शिरकत कर महफिल को कामयाब बनाएं।

विज्ञापन
↑