गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
शहर

एनआरसी -सीएए से मुसलमानों का कोई लेना देना नहीं : इंद्रेश कुमार

WhatsApp X Telegram
एनआरसी -सीएए से मुसलमानों का कोई लेना देना नहीं : इंद्रेश कुमार

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यालय “परफेक्ट टावर” बालागंज लखनऊ में आज दोपहर 2 बजे शिया धर्मगुरु डॉ .कल्बे सादिक़ के इसाले सवाब के लिए एक मजलिसे अज़ा का आयोजन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर किया गया |एनआरसी -सीएए से मुसलमानों का कोई लेना देना नहीं : इंद्रेश कुमार मजलिस को वरिष्ठ पत्रकार व ज़ाकिर अहलेबैत रज़ा हुसैन रिज़वी ने संबोधित करते हुए डॉ. कल्बे सादिक़ के जीवन पर प्रकाश डाला | मजलिस में आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार ने भी शिरकत की | मजलिस की समाप्ती पर इंद्रेश कुमार ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जहाँ एनआरसी-सीएए की प्रशंसा की वहीँ उन्होंने महबूबा मुफ़्ती और फारुख अब्दुल्ला पर जमकर निशाना साधते हुए फटकार लगाई | इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर प्रशंसा की |

इस अवसर पर अयोध्या से लखनऊ आए बबलू खान ने डा0 इन्द्रेश कुमार को राम नामी चादर उढाकर उनका सम्मान किया। बताते चलें , एनआरसी -सीएए से मुसलमानों का कोई लेना देना नहीं : इंद्रेश कुमारबबलू खान का जहाँ राम मंदिर निर्माण में अहम योगदान रहा वहीं अपनी न्यूज डिपेट व टीवी चैनलों के माध्यम से वो हमेशा हिन्दू मुस्लिम एकता और राष्ट्र प्रेम पर जोर देते रहे हैं। बबलू खान के इन्ही कार्यो को लेकर कई बार उनकों जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है और जानलेवा हमला भी किया जा चुका है | लेकिन बबलू खान इन सब बातों की फ़िक्र किये बिना डॉ0 इन्द्रेश कुमार के मार्गदर्शन में अपने मिशन में लगे हुए हैं।

विज्ञापन

 

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रचारक इंद्रेश कुमार ने आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक के दौरान अपने संबोधन में कहा कि एनआरसी – सीएए से भारतीय मुसलमानों का कोई लेना देना नहीं है |एनआरसी -सीएए से मुसलमानों का कोई लेना देना नहीं : इंद्रेश कुमार उन्होंने कहा कि जो लोग इस क़ानून का विरोध कर रहे हैं वो शैतानी काम कर रहे हैं | ऐसे ही लोगों को बहका कर सियासी पार्टियां अपनी सियासत चमका रही हैं |

उन्होंने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती और फारुख अब्दुल्ला द्वारा दिए गए देशद्रोही वाले बयान पर सख्त टिप्पड़ी करते हुए कहा कि महबूबा भारत छोड़ कर पकिस्तान चली जाएं और फारुख अब्दुल्लाह चीन |

उन्होंने कहा के दोनों के दिए बयान के खिलाफ पूरे देश में पुतला दहन के कार्यक्रम होने चाहिए | उन्होंने कहा कि अगर फारुख और महबूबा को पकिस्तान और चीन से प्यार है ,तो बेहतर है वो वहीँ चले जाएं | उन्होंने ने कहा कि देश और तिरंगे का सम्मान न करने वालों को देश कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा |एनआरसी -सीएए से मुसलमानों का कोई लेना देना नहीं : इंद्रेश कुमार

उन्होंने कोरोना वायरस पर बोलते हुए कहा कि हमारे भारत ने जिस तरह से कोरोना का मुक़ाबला किया वो अपने आप में सराहनीय है | उन्होंने कहा कि सरकार और लोगों की वजह से ऐसे समय में कोई भूख से नहीं मरा |

इंद्रेश कुमार के संबोधन के बीच ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं ने POK ख़ाली करो , खाली करो ,ख़ाली करो के नारे लगाने शुरू कर दिए | ये नारों का सिलसिला काफी देर तक जारी रहा | आखिर में उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि हमें मौत भी आए तो अखंड भारत में |

विज्ञापन
↑