गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
शहर

चौकी प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में किया गया सस्पेंड

WhatsApp X Telegram
चौकी प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में किया गया सस्पेंड

लखनऊ में चौकी प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है | लखनऊ कोर्ट पुलिस चौकी वजीरगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आती है | वजीरगंज कोतवाली के डीजे कोर्ट चौकी प्रभारी सीपी सिंह ,सब इंस्पेक्टर अवधेश कुमार यादव सहित 15 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई थी | सुरक्षा अधिकारी की शिकायत के बाद पुलिस कमिश्नर ने खुद भी औचक निरीक्षण किया था | पुलिस कमिश्नर के औचक निरीक्षण में चौकी प्रभारी और एसआई समय 15 पुलिसकर्मी अनुपस्थित मिले थे | इसको गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी सहित 15 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है |

विज्ञापन
↑