गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
शहर

विकासनगर के पायनियर स्कूल को क्वारेंटाइन सेन्टर बनाए जाने का हुआ विरोध

WhatsApp X Telegram
विकासनगर के पायनियर स्कूल को क्वारेंटाइन सेन्टर बनाए जाने का हुआ विरोध
WUHAN, Feb. 5, 2020 -- Patients infected with the novel coronavirus are seen at a makeshift hospital converted from an exhibition center in Wuhan, central China's Hubei Province, Feb. 5, 2020. The first makeshift hospital converted from an exhibition center in China's epidemic-hit Wuhan city began accepting patients Wednesday. The hospital can provide about 1,600 beds to infected patients. (Photo by Xiong Qi/Xinhua via Getty) (Xinhua/Xiong Qi via Getty Images)

 

पुराने लखनऊ में स्थित म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज को कुछ दिन पूर्व जिस क्वारेंटाइन सेंटर बनाए जाने का जिस तरह क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया था ठीक उसी तरह थाना विकासनगर के अंतर्गत पायनियर स्कूल को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाए जाने को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने आज जमकर के विरोध किया। पुलिस ने हालात के मद्दे नज़र पुलिस फ़ोर्स बढ़ा दी है।

विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं,जिसको देखते हुए सरकार को ऐसे सेंटर बनाए जाने की दरकार है। ये अलग बात है कि जिस क्षेत्र में क्वारेंटाइन सेंटर बनाए जाते हैं वहाँ की जनता ये सोच कर डरती है कि जिन लोगों को क्वारिंटाइन किया जा रहा है वो भी किसी मरीज के सम्पर्क में आए होंगे और अगर इनमें पाज़ीटिव मरीज़ हुए तो उनका क्षेत्र कोविड-19 से प्रभावित हो सकता है। इसी भय से घनी आबादी में इस ततः के सेंटर खोले जाने का विरोध किया जा रहा है।

हालाँकि अगर प्रशासन इस तरश के सेंटर सुनसान इलाक़ों में बनाए तो न तो इसका विरोध होगा और न ही घनी आबादी में कोविड-19 के फैलने का भय होगा। बहरहाल आज थाना विकासनगर अंतर्गत पायनियर स्कूल को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया जाना था,जिसके लिए आज प्रशासन की टीम पायनियर स्कूल पहुंची क्षेत्रीय लोगों ने विरोध करना प्रारंभ कर दिया। स्थित को भांपते हुए भारी पुलिस बल मौके पर बुलाया गया लेकिन क्षेत्रीय लोगों का जमवाड़ा भी बढ़ने लगा । माहौल ख़राब न हो इसलिए क्षेत्रीय नागरिकों को पुलिस के उच्चधिकारियों ने समझाने का प्रयास भी किया।काफी देर बाद मामला शांत हुआ लेकिन नागरिक अभी पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुए हैं।ख़बर लिखे जाने तक प्रशासन असमंजस में था।

विज्ञापन
↑