गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
शहर

ऑल इंडिया जश्ने एलाने ग़दीर 4 जून को, देशभर के शायर व उलेमा करेंगे शिरकत

WhatsApp X Telegram
ऑल इंडिया जश्ने एलाने ग़दीर 4 जून को, देशभर के शायर व उलेमा करेंगे शिरकत

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी “ऑल इंडिया जश्ने एलाने ग़दीर” का आयोजन कल 4 जून 2026, जुमेरात को शब में 9 बजे रोज़ा-ए-काज़मैन, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ग़दीर अकादमी, काज़मैन रोड, लखनऊ की जानिब से किया जा रहा है।

महफ़िल का आगाज़ तिलावत-ए- कलाम ए पाक से क़ारी नदीम नजफी साहब करेंगे। इफ्तेताही तक़रीर हसन अकबर जौनपुरी साहब करेंगे, जबकि महफ़िल-ए-फ़ज़ायल को मौलाना यासूब अब्बास ख़िताब करेंगे। कार्यक्रम की निज़ामत मशहूर शायर व नाज़िम जनाब नय्यर मजीदी साहब करेंगे।

विज्ञापन

महफ़िल की सदारत सैयद शाहिद जाफरी साहब करेंगे, जबकि शेर अली साहब मेहमान-ए-ख़ुसूसी होंगे। इसके अलावा एजाज़ जैदी साहब कन्वीनर की ज़िम्मेदारी निभाएंगे।

महफिल में देश के नामचीन शायर अपने कलाम पेश करेंगे। मक़ामी शायरों में हसन फ़राज़, फ़िदवी नक़वी, फ़रीद मुस्तफ़ा, ज़की भारती, खुशबूद मुस्तफ़ा, तय्यब अब्बास, फ़रमान, क़बर नक़वी, सरवर दबीरी, फ़ुरक़ान लखनवी, फ़ैज़ान जाफ़र, वसी मोहानी तथा वसी अब्बास लखनवी शामिल रहेंगे।

वहीं बैरूनी शायरों में बेताब हल्लौरी, फ़ख़री मेरठी, नायाब हल्लौरी, आज़म सुल्तानपुरी, इरम बनारसी, वक़ार सुल्तानपुरी, असद मुज़फ़्फरपुरी, अली शब्बर नौगांववी, मौलाना तनवीर आज़मी (आज़मगढ़) तथा मौलाना सलमान हैदर जौनपुरी (गाज़ीपुर) अपने कलाम से महफ़िल को रौनक़ बख्शेंगे।

ऑल इंडिया जश्ने एलाने ग़दीर 4 जून को, देशभर के शायर व उलेमा करेंगे शिरकत

आयोजकों ने बताया कि महफ़िल में आने वाले मोमिनीन के दरमियान बज़रिया क़ुरआअंदाज़ी कई क़ीमती तोहफ़े भी तक़सीम किए जाएंगे। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से शिरकत की अपील की गई है।

विज्ञापन
↑