गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
शहर

नागरिक सुरक्षा की 56वीं वर्षगाठ के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजोत्तोलन किया गया हैं

WhatsApp X Telegram
नागरिक सुरक्षा की  56वीं वर्षगाठ के अवसर पर  कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजोत्तोलन किया गया हैं

इस अवसर पर मौजूद रहे जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा

नागरिक सुरक्षा की  56वीं वर्षगाठ के अवसर पर  कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजोत्तोलन किया गया हैंलखनऊ (सवांददाता) नागरिक सुरक्षा की 56वीं वर्षगाठ के अवसर पर जिलाधिकारी, कलेक्ट्रेट, लखनऊ के प्रांगण में कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी/नियंत्रक , नागरिक सुरक्षा द्धारा पूर्वान्ह में ध्वजोत्तोलन (रेजिंग) किया गया हैं | संतोष कुमार वैश्य अपर जिलाधिकारी (नगर-पश्चिमी) लखनऊ द्धारा निदेशालय से प्राप्त शुभकामना सन्देश का पठन एवं नागरिक सुरक्षा के क्रियाकलापों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की | कार्यक्रम में लगभग 1000 से अधिक अवैतनिक स्वयंसेवकों/ वार्डेन के पदाधिकारी एवं वैतनिक स्टाफ उपस्थित थे | जय राज तोमर, उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा लखनऊ द्धारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया | उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा,लखनऊ द्धारा किये गए क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी | इसी क्रम में जिलाधिकारी /नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, लखनऊ स्तर से नागरिक सुरक्षा प्रखण्ड लखनऊ के 41 वार्डेन, सेवा के पदाधिकारियों को (स्टाफ अधिकारी टू डी०वा० आई०सी०ओ०, पोस्ट वार्डेन, डिप्टी पोस्ट वार्डेन एवं सेक्टर वार्डेनों) को उनके द्धारा किये गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों को दृष्टिगत सम्मानित किया गया हैं, जिनके प्रशस्तिः पत्र भी वितरित किये गए | जवाहर लाल त्रिपाठी (आई०पी०एस०), पुलिस महानिदेशक/ निदेशक, नागरिक सुरक्षा, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्धारा नागरिक सुरक्षा दिवस के अवसर पर अपने सन्देश में विभाग के कार्यक्रमों को तेजगति से पूर्ण करने तथा जनोपयोगी बनाए जानें हेतु निर्देशित भी किया गया | नागरिक सुरक्षा दिवस के अवसर पर अमरनाथ मिश्रा, चीफ वार्डेन नागरिक सुरक्षा, गुरप्रीत सिंह सेठी, डिवीजनल वार्डेन संजय जौहर, डि०चीफ वार्डेन (आ) एवं सभी प्रखण्डों के डिवीजनल वार्डेन, डि०डि०वा०, स्टाफ ऑफिसर आई०सी०ओ०, पोस्ट वार्डेन एवं सेक्टर वार्डेन तथा वैतनिक स्टाफ सहित लगभग 1000 लोगों ने भाग लिया |

कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी/ नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, लखनऊ ने नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों द्धारा की जा रही निः स्वार्थ सेवा की भूरी-भूरी प्रशंसा एवं सराहना की गयी तथा यह भी बताया गया कि किसी स्थापना दिवस उस विभाग का सबसे महत्वपूर्ण दिवस होता हैं | इस अवसर पर लखनऊ नगर के विभिन्न त्यौहारों एवं अन्य अवसरों पर शांति व्यवस्था एवं क़ानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी वार्डेन सेवा के पदाधिकारियों द्धारा किये गए सक्रिय सहयोग एवं भूमिका के लिए सराहना की गयी |

विज्ञापन
↑