गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
शहर

मुसलमानों बीफ खाना बंद करें, गोहत्या इस्लाम में हराम : वसीम रिज़वी

WhatsApp X Telegram
मुसलमानों बीफ खाना बंद करें, गोहत्या इस्लाम में हराम : वसीम रिज़वी

अपने नए- नए बयानों से मशहूर शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने आज टेलीफोन पर हुई वार्ता के दौरान एक नया मुद्दा सामने लाकर रख दिया है| उन्होंने दिए गए अपने बयान में मॉब लिचिंग को रोके जाने पर कहा कि उसे रोका जाना मुमकिन नहीं है| उनका कहना है कि मुसलमानों को बीफ खाना बंद कर देना चाहिए। गोहत्या इस्लाम में हराम है। उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग रोकी नहीं जा सकती।

क्योंकि हर जगह सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं किए जा सकते। रिजवी का कहना है कि गोहत्या करने वाले को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसके लिए कड़ा कानून लाया जाना चाहिए। अगर कानून होगा तो गोहत्या नहीं होगी और मॉब लिंचिंग भी रुक जाएगी। दरअसल, अलवर जिले के रामगढ़ इलाके के गांव लल्लावंडी में अकबर नाम के युवक पर गो-तस्करी के शक में कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। बुरी तरह घायल अकबर की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मॉब लिंचिंग को लेकर देश भर में हंगामा मचा हुआ है।

कांग्रेस ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। वहीं, केंद्र ने मामले की जांच के लिए गृह सचिव के नेतृत्व में उच्चस्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है।

विज्ञापन
↑