गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
शहर

मशहूर शायर ए अहलेबैत तजस्सुस एजाजी के चालीसवीं की मजलिस आज

WhatsApp X Telegram
मशहूर शायर ए अहलेबैत तजस्सुस एजाजी के चालीसवीं की मजलिस आज

 

आज शब में 8:30 बजे इमामबाड़ा नाजिम साहब, विक्टोरिया स्ट्रीट, लखनऊ में मशहूर शायर ए अहलेबैत तजस्सुस एजाजी के चालीसवीं की मजलिस का आयोजन किया जा रहा है। मशहूर शायर ए अहलेबैत तजस्सुस एजाजी के चालीसवीं की मजलिस आजतजस्सुस एजाज़ी के इंतिक़ाल से न केवल लखनऊ, बल्कि पूरे हिंदुस्तान में शायरी की दुनिया में एक बड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि तजस्सुस एजाजी साहब ने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा अहलेबैत की शायरी के लिए समर्पित किया था। उनकी रचनाओं में हजारों कसीदे, मंक्बत, सलाम और नोहे शामिल हैं, जो विभिन्न अंजुमनों द्वारा पढ़े और संजोए गए।इस मजलिस की शुरुआत तिलावत-ए-कलामें-पाक से क़ारी फुरकान हुसैन करेंगे , जिसके बाद शोअराए कराम बारगाहे अहलेबैत अस में मंज़ूम नज़रानए अक़ीदत पेश करेंगे।

विज्ञापन

शोअराए कराम के बाद मौलाना सय्यद मीसम जैदी साहब मजलिस को खिताब फरमाएंगे।

मजलिस के बाद अंजुमन हाए मातमी दस्ते सलाम और नोहे पेश करेंगे।ज़नानी मजलिस मोलसरी की मस्जिद नक्खास में दोपहर 3:30 बजे आयोजित होगी। मरहूम के पासमंदगान ने मोमेनीन से मजलिस में शिरकत की गुज़ारिश की है।

विज्ञापन
↑