शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
शहर

मशहूर सहाफी हैदर साहब के घर की सालाना मजलिसे अज़ा कल

WhatsApp X Telegram
मशहूर सहाफी हैदर साहब के घर की सालाना मजलिसे अज़ा कल

मशहूर सहाफी हैदर साहब के घर की सालाना मजलिसे अज़ा कललखनऊ, 30 जुलाई। मशहूर सहाफी जनाब हैदर साहब के घर की सालाना मजलिस अज़ा हर साल की तरह इस साल भी कल 31 जुलाई मुताबिक 5 सफर को इमामबाड़ा क़स्रे हुसैनी बिल्लौचपुरा ,टूडियागंज क्रॉसिंग, नक्खास लखनऊ में ठीक 7:30 बजे शब में मुनअक़्क़िद होगी । इस मजलिस का आग़ाज़ तिलावत ए कलामें पाक से किया जाएगा, तिलावत ए कलाम ए पाक के बाद मौलाना मोहम्मद मियां आबदी इस मजलिस को खिताब करेंगे। जनानी मजलिस इसी रोज हैदर साहब के दौलत कदे फ्लैट नंबर 7, चौथी मंज़िल,अबू तालिब अपार्टमेंट तुलसीदास मार्ग नक्खास क्रॉसिंग ऑपोजिट अवध प्वाइंट लखनऊ में ठीक सुबह 11:00 बजे शुरू हो जाएगी । ज़नानी मजलिस को ज़ाकिरा,मोहतरमा नीलोफर रिजवी रीमा साहिब खिताब फरमाएंगी।

तमाम मोमिनीन वा मोमेंनात से कसीर तादात में मजलिस में शिरकत किए जाने की गुजारिश की गई है।

विज्ञापन
↑