शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
शहर

मरहूम सैय्यद जमाल अकबर रिज़वी के दसवें की मजलिस 11 अक्टूबर को

WhatsApp X Telegram
मरहूम सैय्यद जमाल अकबर रिज़वी के दसवें की मजलिस 11 अक्टूबर को

हर दिल अज़ीज़ ,नमाज़ रोज़े के पाबंद ,लोगों की मदद करने में सबसे आगे ,अहलेबैत अस के चाहने वाले और ऐसे शिया के जिनके इंतेक़ाल के बाद उनके चाहने वाले उन्हें याद करके रोते हुए नज़र आ रहे हैं | यही नहीं मरहूम इस तरह ज़िन्दगी जिए कि लोग उनसे मिलने की तमन्ना रखते थे | लेकिन हर नफ़्स को मौत का मज़ा चखना है और मरहूम ने भी मौत का मज़ा चख लिया और इस दुनिया को अलविदा कह दिया |

मरहूम के भाई व शायरे अहलेबैत सय्यद ज़ीशान हैदर रिज़वी ने बताया कि उनके अज़ीज़ भाई मरहूम जमाल अकबर के इसाले सवाब के लिए दसवें की मजलिस बरोज़ इतवार ,बतरीख 11 अक्टूबर,बमक़ाम मस्जिद हज़रत वली- ए – अस्र ,मुफ्तीगंज में शब में 8 बजे मुनक़्क़िद होगी | मरहूम सैय्यद जमाल अकबर रिज़वी के दसवें की मजलिस 11 अक्टूबर को

मजलिस को आली जनाब मौलाना सैय्यद बिलाल काज़मी साहब क़िब्ला खिताब फरमाएंगे | सैय्यद ज़ीशान हैदर रिज़वी ने बताया है कि ग़लती से मजलिस के दावत नामे में 13 अक्टूबर की तारीख शाया हो गई है , जो ग़लत है | इसलिए जिसके-जिसके पास भी मजलिस का दावत नामा पंहुचा है वो उसकी तारीख को सही न माने | हालाँकि दूसरे मजलिस के दावत नामे में ग़लती को दुरुस्त कर लिया गया है | आखिर में उन्होंने सभी से मजलिस में शिरकत की गुज़ारिश की है |

विज्ञापन
↑