शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
शहर

लखनऊ मेट्रो में सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दिए निर्देश

WhatsApp X Telegram
लखनऊ मेट्रो में सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दिए निर्देश

लखनऊ मेट्रो में सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने आज अपना फरमान जारी कर दिया है | उन्होंने जहाँ सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए खुखरी ,तलवार ,चाकू , मांस काटने के औज़ार प्रतिबंधित किये हैं वहीँ असलहे ,गोला बारूद पर भी पाबन्दी लगाई है |

यही नहीं विस्फोटक सामान के अलावा ज्वलनशील पदार्थ और विकलांग कर देने वाले रसायन पदार्थ सहित अन्य खतरनाक सामान को भी प्रतिबंधित किया गया है |साथ ही घृणास्पद सामान जैसे सूखा खून ,शव को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है | पान मसाला, तम्बाकू और पालतू पक्षी भी प्रतिबंधित किये गए हैं |

विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा है ,अगर कोई व्यक्ति इन प्रतिबंधित चीज़ों के साथ मेट्रो में यात्रा करते टहलते और घूमते पकड़ा जाता है तो,उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी |

एसएसपी लखनऊ जो कार्य कर रहे हैं वो अपने आप में सराहनीय हैं | जिन बातों और कमियों को दूर करने की ज़रूरत है उसका वो खुद ही संज्ञान लेकर उसे करते हुए नज़र आ रहे हैं |

विज्ञापन
↑