शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
शहर

लखनऊ में 21 जून को होगा ऑल इंडिया जश्न-ए-ईद-ए-ग़दीर वा मोबाहिला का आयोजन

WhatsApp X Telegram
लखनऊ में 21 जून को होगा ऑल इंडिया जश्न-ए-ईद-ए-ग़दीर वा मोबाहिला का आयोजन

 

लखनऊ में 21 जून को होगा ऑल इंडिया जश्न-ए-ईद-ए-ग़दीर वा मोबाहिला का आयोजन
लखनऊ, 8 जून। लखनऊ में हर साल की तरह इस साल भी ऑल इंडिया जश्न-ए-ईद-ए-ग़दीर वा मोबाहिला का भव्य आयोजन 21 जून 2025 को शब में 9:00 बजे मलका किश्वर मस्जिद, कश्मीरी मोहल्ला रोड, लखनऊ में होगा। इस महफिल का आगाज तिलावत-ए-कुराआन-ए-पाक से होगा, जिसे जनाब क़ारी मुबारक हुसैन ज़ैदी साहब अंजाम देंगे। इसके बाद महफिल को मौलाना मीसम ज़ैदी साहब खिताब फरमाएंगे। निजामत की जिम्मेदारी जनाब नय्यर मजीदी साहब निभाएंगे, जबकि महफिल के कन्वेयर जनाब ज़की भारती साहब होंगे।

विज्ञापन

जश्न की तैयारियों के सिलसिले में आज जनाब ज़की भारती साहब के आवास पर एक अहम मीटिंग हुई, जिसमें कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शिरकत की। मीटिंग में शायरों के नाम तय किए गए, जिनमें जनाब जर्रार अकबराबादी साहब, जनाब एजाज जैदी साहब, जनाब मीसम ज़ैदी साहब, जनाब बिलाल काजमी साहब, जनाब नायाब हल्लौरी साहब, जनाब फरीद मुस्तफा साहब, जनाब नजफ अतरौली साहब, जनाब फिदवी नकवी साहब, जनाब वकार सुल्तानपुरी साहब, जनाब हसन मीरपुरी साहब, जनाब ज़की भारती साहब, जनाब अंजुम ग़दीरी साहब, जनाब जीशान रिजवी साहब, जनाब अंबर नकवी साहब, जनाब हमदान रिजवी साहब और जनाब फैजान जाफर साहब के नाम शामिल हैं।

इस महफिल में इस्लाम के पांच पवित्र व्यक्तित्वों (पंजतन पाक) – पैगंबर मोहम्मद (स.अ.व.), हजरत फातिमा (स.अ.), हजरत अली (अ.स.), इमाम हसन (अ.स.) और इमाम हुसैन (अ.स.) की शान में नात और मनकबत पेश की जाएंगी। यह आयोजन ईद-ए-ग़दीर और मोबाहिला के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करेगा। महफिल के इख्तेताम पर बजरिए कुराआनदाज़ी मोमिनीन के दरमियान इनअमात तक़सीम किए जाएंगे।

तंजीम-ए-पैगाम -ए- ग़दीर ने तमाम मोमेंनींन से इस महफिल में शिरकत की अपील की है।

विज्ञापन
↑