गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
शहर

अली यूथ काउंसिल की जानिब से शायरे अहलेबैत मुनीर आलम के इसाले सवाब की मजलिस आज

WhatsApp X Telegram
अली यूथ काउंसिल की जानिब से शायरे अहलेबैत मुनीर आलम के इसाले सवाब की मजलिस आज

मशहूर व मअरूफ शायरे अहलेबैत मुनीर आलम मुनीर लखनवी के इसाले सवाब के लिए आज शाम 7:30 बजे इमामबाड़ा राजा झाऊलाल बैतूलमाल, ठाकुरगंज लखनऊ में मजलिस का इनएकाद किया गया है ।अली यूथ काउंसिल की जानिब से शायरे अहलेबैत मुनीर आलम के इसाले सवाब की मजलिस आज इस मजलिस को आली जनाब मौलाना आगा अख्तर जॉन खिताब फरमाएंगे।

यह मजलिस अली यूथ काउंसिल के जानिब से आयोजित की जा रही है। मजलिस का आगाज़ तिलावत ए कलामें पाक से होगा, जिसके बाद शोअराए कराम बारगाहे अहलेबैत अलैहिस्सलाम में मंजूम नजरानए अकीदत पेश करेंगे। जिसके बाद मौलाना मजलिस को खिताब फरमाएंगे । मजलिस के बाद अंजुमन हाए मातमी दस्ते नौहा ख्वानी वा सीना ज़नी करेंगे ।

अली यूथ काउंसिल ने तमाम मोमेंनीन से मजलिस में कसीर तअदाद में शिरकत किए जाने की गुजारिश की है।

विज्ञापन
↑