गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
शहर

अफजाल अंसारी ने लगाया एलडीए पर एक तरफ़ा कार्रवाई का आरोप

WhatsApp X Telegram
अफजाल अंसारी ने लगाया एलडीए पर एक तरफ़ा कार्रवाई का आरोप

एक के बाद एक माफिया पर प्रदेश सरकार की करवाई का हंटर चलता जा रहा है ,हालाँकि सरकार का हंटर माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार पर रुकने का नाम नहीं ले रहा है | पहले मुख्तार अंसारी फिर उनकी पत्नी और दोनों बेटों पर सरकार द्वारा कार्रवाई की गई तो वहीँ अब इस कार्रवाई की ज़द पर मुख्तार के भाई ,सांसद अफजाल अंसारी आए हुए हैं |

अफ़ज़ाल अंसारी अपनी पत्नी व दोनों बेटियों के साथ सोमवार को फिर एलडीए पहुंचे | प्राधिकरण उपाध्यक्ष शिवाकांत द्विवेदी के सामने अपना पक्ष रखा और सुनवाई के बाद बाहर निकले | अफजाल अंसारी ने एलडीए पर आरोप लगाया है कि एलडीए एक तरफ़ा कार्रवाई कर रहा है | उन्होंने सुनवाई के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से नक्शा पास करने के लिए दी गई एनओसी की प्रति भी एलडीए अफसरों को दी | उन्होंने अफसरों से कहा कि जब पूर्व में उनका नक्शा पास किया गया था तो वह खसरा नंबर 93 से बाहर था ,अब अचानक ऐसा क्या हुआ ,जो खसरा न.93 से बहार था वो खसरा न .93 में दिखाया जा रहा है | अफजाल अंसारी का मकान जियामऊ के गाटा संख्या 93 में स्थित है | इस घाटे में मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे अब्बास अंसारी व उमर अंसारी के मकान भी बने थे | जिसे एलडीए पहले ही गिर चुका है |

विज्ञापन

बताते चलें कि अफ़ज़ाल की पत्नी फरहत अंसारी के मकान का नक्शा एलडीए ने 2007 में पास किया था | सोमवार को सुनवाई के बाद बाहर निकलने पर उन्होंने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया लेकिन चलते-चलते कहा कि एलडीए उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई कर रहा है |

 

विज्ञापन
↑