शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
राज्य

अयोध्या के मुसलमानों में दहशत की अफवाह फ़ैलाने वाले कर रहे है रामभक्तों के खिलाफ साज़िश : विश्व हिन्दू परिषद

WhatsApp X Telegram
अयोध्या के मुसलमानों में दहशत की अफवाह फ़ैलाने वाले कर रहे है रामभक्तों के खिलाफ साज़िश : विश्व हिन्दू परिषद

विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या के मुसलमानों में दहशत और आशंकाओं की खबरों को हिंदुओं व रामभक्तों के खिलाफ साजिश करार देते हुए कहा है कि अयोध्या में न कोई भयभीत है और न कोई अनहोनी होने जा रही है। मुस्लिम समाज के लोग पहले की तरह सुकून से रह रहे हैं। इस तरह की अफवाह फैलाकर रामभक्तों को बदनाम करने की एक बड़ी साजिश है | विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने जारी अपने बयान में कहा है कि रामभक्त मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, बल्कि राममंदिर निर्माण में बाधा बनने वाले के खिलाफ है |

अयोध्या के मुसलमानों में दहशत की अफवाह फ़ैलाने वाले कर रहे है रामभक्तों के खिलाफ साज़िश : विश्व हिन्दू परिषदउन्होंने अपने बयान में कहा है कि धर्मसभा में आने वाले रामभक्त सिर्फ अपनी आस्था और भावनाएं तथा मंदिर निर्माण की इच्छा प्रकट करने आ रहे हैं। वे सिर्फ यह बताना चाहते हैं कि अयोध्या की अनदेखी और मंदिर निर्माण में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी | अयोध्या में दहशत की खबरें फैलाने के पीछे राम विरोधी ताकतों का हाथ हैं | 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण विरोधी ताकते योगी सरकार को पचा नहीं पा रही है |

उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए हुए कहा कि हिंदुओं की एकजुटता से तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले भयभीत हैं। इन्हें लगने लगा है कि हिंदू समाज इसी तरह एकजुट रहा तो उनके पांव उखड़ जाएंगे। उनका राजनीति करना मुश्किल हो जाएगा। इसीलिए वह तरह-तरह की साजिश करके हिंदू समाज को बदनाम करने का षडयंत्र रच रहे हैं।

विज्ञापन
↑