शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के दमन और उत्पीड़न के सामने नहीं झुकेंगे कांग्रेसजनः अजय कुमार लल्लू

WhatsApp X Telegram
योगी सरकार के दमन और उत्पीड़न के सामने नहीं झुकेंगे कांग्रेसजनः अजय कुमार लल्लू

आगरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के ऊपर राजनीतिक द्वेष के चलते योगी सरकार का पुलिसिया दमनः अजय कुमार लल्लू

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की तानाशाह सरकार लगातार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिसिया दमन कर रही है। लेकिन इस दमन और उत्पीड़न से कांग्रेसजन ना डरेंगे ना ही झुकेंगे।

प्रेसनोट के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हम नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिसिया दमन बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदेश सरकार लगातार राजनीतिक द्वेष और अपनी कायरता का परिचय देते हुए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें लाद रही है। जेल भेज रही है। लेकिन हम महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने वाले हैं यह दमन और उत्पीड़न हमें डिगा नहीं पाएगा | उन्होंने बताया कि आगरा की जिलाध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित इस महामारी में लगातार लोगों की सेवा कर रहीं हैं और सड़कों पर आवाज बुलंद कर रही हैं। पिछले दिनों एक निजी बिजली कंपनी के भष्ट्राचार के खिलाफ वे आंदोलनरत रहीं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निजी बिजली कंपनी लगातार उपभोक्ताओं से गलत और फर्जी तरीके से ज्यादा बिल ले रही थी। महामारी में कांग्रेस नेता तीन महीने की बिजली बिल माफ का अभियान चला रहे थे। जिससे खार खाई सरकार निजी बिजली कम्पनी के इशारे पर नेताओं का उत्पीड़न करवा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के इशारे पर जिला अध्यक्ष आगरा के खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज किए गए हैं। उनके साथ पुलिस ने बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया है।

विज्ञापन
↑