गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
देश

योगी सरकार का बड़ा फैसला ,नहीं लगाए जाएंगे चीन के बिजली मीटर

WhatsApp X Telegram
योगी सरकार का बड़ा फैसला ,नहीं लगाए जाएंगे चीन के बिजली मीटर

 

भारत चीन सीमा विवाद को नज़र में रखते हुए चीन के प्रोडक्ट की कमर तोड़ने के लिए अबतक देश की जनता ने अपने ही धन की हानि करते हुए ,अपने घरो से चीनी प्रोडक्ट को या तो आग के हवाले किया या फिर सड़क पर लेकर उसे चकनाचूर कर डाला | चीन के विरुद्ध आक्रोश प्रकट करने के इस नए तरीके का असर सरकार पर भी हुआ है और सरकार ने भी बड़ा फैसला लेते हुए चीन के बिजली मीटरों के विरुद्ध अपना गुस्सा प्रकट किया है | उत्तर प्रदेश राज्य उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने ईईएसएल द्वारा राज्य में भेजे गए आठ हजार स्मार्ट मीटर के चीन निर्मित होने का दावा करते हुए इसे उपभोक्ताओं के घर नहीं लगाने की मांग की थी | योगी सरकार का बड़ा फैसला ,नहीं लगाए जाएंगे चीन के बिजली मीटरपरिषद ने ऊर्जा मंत्री को दिए गए अपने प्रत्यावेदन में बताया था कि मूलत चीन की कंपनी हेक्सिंग इलेक्ट्रिकल कंपनी लिमिटेड ने ही इंडोनेशिया में मुखौटा कंपनी खोलकर पीटी हेक्सिंग के नाम से मीटर का ऑर्डर लिया है | परिषद की शिकायत पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इसकी जांच कराने के निर्देश दिए थे |

इस बाबत यूपीपीसीएल के निदेशक कामर्शियल ए.के श्रीवास्तव का कहना है कि जो 8000 मीटर आए हैं अभी उसमें से एक भी कहीं नहीं लगाए गए हैं | बताते चलें ,कुछ वर्ष पूर्व चीन में बने मीटर लखनऊ तथा अन्य शहरों में लगाए गए थे | मीटर की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत के बाद एक साल पहले ये मीटर लखनऊ के उपभोक्ताओं के घरों से उतरवाए गए थे | बिजली महकमा ट्रांसमिशन व उत्पादन के साथ ही किसी भी काम के लिए चीन निर्मित किसी उपकरण का उपयोग नहीं करेगा | यही नहीं एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड द्वारा उत्तर प्रदेश के लिए मुहैया कराए गए और इंडोनेशिया से खरीदे गए स्मार्ट मीटर को भी उपभोक्ताओं के घरों पर लगाने पर रोक लगा दिया गया है | इस मीटर की सप्लाई करने वाली इंडोनेशिया की कंपनी दरअसल चीन की बताई जा रही है |

विज्ञापन
↑