गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश

सपा हाईकमान की ओर से जारी हुआ विधायक अबरार अहमद को कारण बताओ नोटिस

WhatsApp X Telegram
सपा हाईकमान की ओर से जारी हुआ  विधायक अबरार अहमद को कारण  बताओ नोटिस

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में अध्यक्ष पद के हुए चुनाव में पूर्व चेयरमैन जुफर फारूकी ने कड़े मुक़ाबले के बाद चौथी बार जीत हासिल की | समाजवादी पार्टी के विधायक अबरार अहमद के क्रॉस वोटिंग के कारण जुफर फारूकी ने इमरान माबूद को महज एक वोट से मात दी | हालाँकि क्रॉस वोटिंग के बाद समाजवादी पार्टी हाईकमान की तरफ से विधायक अबरार अहमद को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है | यही नहीं विधायक को एक सप्ताह में पार्टी को जवाब देना होगा |

बता दें सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में 8 लोग निर्विरोध चुने गए, जबकि 3 लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार ने नामित किया था | इन 11 लोगों की वोटिंग में जुफर फारूकी के पक्ष में 6 वोट पड़े, जबकि इमरान माबूद को 5 वोट मिले |

विज्ञापन
↑