गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश

कोरोना संक्रमण ने तोड़े लोगों के हौसले , प्रदेश में अब तक 8964 संक्रमितों की मौत

WhatsApp X Telegram
कोरोना संक्रमण ने तोड़े लोगों के हौसले , प्रदेश में अब तक  8964 संक्रमितों की मौत
Vijayawada: An Indian national stranded in Kuwait stands as airport officials check her documents, after being airlifted under the 'Vande Bharat Mission', in Vijayawada, Thursday, May 21, 2020. (PTI Photo)(PTI21-05-2020_000236A)

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण बहुत तेज़ी से पाँव पसार रहा है | चौबीस घंटे में 6000 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं यही नहीं दो दिनों में तक़रीबन 12000 मामले सामने आएं हैं |वहीं चौबीस घंटे में 40 कोरोना मरीजोंं की मौत हाे चुकी है | उधर सरकार का दावा है कि सैम्पलिंग और वैक्सीनेाशन काम तेजी से चल रहा है और सरकार हर वो उपाय कर रही है, जिससे कोरोना के संक्रमण से बचाव हो सके | ये जानकारी आज अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी है |

अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी में पिछले 24 घण्टे में 6024 कोरोना पॉज़िटिव केस मिले हैं | प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भी 5000 से ज़्यादा कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले हैं | यूपी में संक्रमण का प्रभाव ज़्यादा है | उन्होंने बताया कि इस समय जहाँ प्रदेश में एक्टिव केस 31987 हैं वहीँ प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में 40 संक्रमितों की मौत हो चुकी है | जबकि प्रदेश में अब तक 8964 संक्रमितों की मौत हो चुकी है |

विज्ञापन

सर्विलांस और सेनेटाइज़ेशन का काम तेज़ किया गया है

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में 1 लाख 86 हज़ार 948 सैम्पल की जांच की गई | प्रदेश में 18679 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं जबकि प्रदेश में 668 संक्रमित निज़ी हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं | सर्विलांस और सेनेटाइज़ेशन का काम तेज़ किया गया है | ग्राम निगरानी समिति और मोहल्ला निगरानी समिति ने अच्छा काम किया है |

65 लाख से ज्यादा को कोरोना की पहली डोज

अमित मोहन प्रसाद बतया कि प्रदेश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 65 लाख 506 लोगों को पहली डोज़ लगाई गई है. 11 लाख 67 हज़ार 323 लोगों को दूसरी डोज़ लगाई गई है. संक्रमण से बचने का कारगर तरीक़ा मास्क है |

विज्ञापन
↑