गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
राज्य

राष्ट्रीय जन विकास पार्टी का बढ़ रहा है तेज़ी से दायरा

WhatsApp X Telegram
राष्ट्रीय जन विकास पार्टी का बढ़ रहा है तेज़ी से दायरा

तेज़ी से प्रदेश और अन्य प्रदेशों में अपनी पार्टी को विस्तार करने के लिए निरंतर अग्रसर राष्ट्रीय जन विकास पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रेश दुबे ने बताया कि हमारी पार्टी मे प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार सिंह की देखरेख मे निरन्तर पदाधिकारियों का चयन किया जा रहा है ।अभी गत दिनों पार्टी पदाधिकारियों का उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए पदोन्नति किया गया था।

वह पदाधिकारी अपना कार्य भार लिखित रूप में ग्रहण कर पार्टी के विकास के कार्यो मे लगातार पदाधिकारियों का चयन करते हुए उत्साह पूर्वक कार्य कर रहे हैं संगठन मंत्री अजय कुमार सिंह की देखरेख में निरंतर प्रत्येक दिवस पार्टी पदाधिकारियों का चयन प्रक्रिया जारी है इसी क्रम मे आज फिर महोबा जिले के शैलेंद्र सिंह तोमर को जिला सक्रिय सदस्य, मऊ जिले के निवासी आदर्श कुमार राय को मऊ जिले का जिलामहासचिव,नवनीत राय को जिला संगठन मंत्री, संतोष कुमार गुप्ता को जिला कार्यालय प्रभारी, बरेली जनपद के अंकित चौहान को बरेली मंडल से प्रदेश सचिव ,आगरा जनपद के प्रिंस डागौर को आगरा शहर उपाध्यक्ष ,महोबा जिले के हिरेन्द्र को जिला सक्रिय सदस्य, प्रदीप सिंह को जिला सक्रिय सदस्य ,बुलंद शहर जनपद के निवासी मोहित राघव को बुलंद शहर जिले का जिलाअध्यक्ष, आजमगढ़ जिले के रामचित यादव को जिला सचिव आजमगढ़ ,बदायूं जनपद की प्रीति कुमारी को जनपद बदायूं से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त कर सभी पदाधिकारियों को परिचय पत्र जारी किया गया ।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रेश दुबे ने नियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी में सभी पदाधिकारी पूरी लगन,इमामंदारी और निष्ठा पूर्वक कार्य करने का प्रयास करें।

विज्ञापन
↑