शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
राज्य

नमाज़ियों ने किया पुलिस पर हमला ,पुलिस ने 23 नमाज़ियों को लिया हिरासत में

WhatsApp X Telegram
नमाज़ियों ने किया पुलिस पर हमला ,पुलिस ने 23  नमाज़ियों को लिया हिरासत में

बहराइच के दिहवाकला स्थित एक मस्जिद में नमाज़ पढ़े जाने की खबर का संज्ञान लेने गई पुलिस पर नमाज़ियों ने पथराव कर दिया | पुलिस ने इस मामले में 31 नमाजियों पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ बौंडी ब्रह्मानंद सिंह के अनुसार वो जब मस्जिद पहुंचे तो वहां के नमाज़ी उत्तेजित हो गए और बहस करने लगे ,जब उन्हें कोरोना वायरस की वजह से नमाज़ न पढ़ने की हिदायत दी तब उन नमाज़ियों ने पथराव किया | किसी तरह पुलिस ने घटना पर काबू पाया व नमाज पढ़ रहे 23 लोगों को हिरासत में लिया

एसओ ने बताया कि पथराव और जान से मारने की नियत नमाज़ियों ने पुलिस पर हमला किया |जिसके बाद पुलिस ने मौलाना सईद, गुल्लऊ, इरफान, सद्दाम, अनवर अली, मो. अतीक, मो. सईद, जाकिर, ताज मोहम्मद, हजरद्दीन, ताहिर, ननकऊ, लुकमान, नफीस, इसारत, जाकिर, बदलू, अलीयार, सद्दीक, सूफियान, लल्लन, जाबिर अली, अली मोहम्मद के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन व जानलेवा हमले समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के तेलियानपुरवा में मौलवी रमजान अली पुत्र अलीजान के नेतृत्व में मस्जिद में इकट्ठा होकर नमाज अदा करने पर मस्जिद के मौलवी रमजान अली समेत आठ लोगों पर हत्या के प्रयास, बल्वा, महामारी अधिनियम सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
↑