गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आज फिर निकले 449 कोरोना मरीज़ , कोरोना की जंग में योगी उतरे ज़मीन पर

WhatsApp X Telegram
लखनऊ में आज फिर निकले 449 कोरोना मरीज़ , कोरोना की जंग में योगी उतरे ज़मीन पर

प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस पर लाख पाबंदियां लगाए जाने के बावजूद उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस आपे से बाहर होता जा रहा है | यही नहीं, कोरोना वायरस को मानो नवाबों की नगरी बहुत भा गई है ,शायद इसीलिए वो लखनऊ में अपनी पकड़ बनाने में अभी तक सफल है | लखनऊ में आज फिर निकले 449 कोरोना मरीज़ , कोरोना की जंग में योगी उतरे ज़मीन परसोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाए जाने के बाद भी बिगड़ैल कोरोना लोगों को बख्शने का नाम नहीं ले रहा | ऐसा नहीं कि चिकित्सक लापरवाही कर रहे हैं या प्रदेश सरकार आँखें मूंदे हुए है | बल्कि आज खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ज़मीन पर उतर कर कोरोना के विरुद्ध जारी युद्ध का जाएज़ा लिया है | उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस के विरुद्ध जारी युद्ध में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी | आज उत्तर प्रदेश में कुल 3260 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है ,जबकि अकेले लखनऊ में 449 लोगों को कोरोना वायरस ने अपना निशाना बनाया है |

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस जहाँ दुगनी रफ़्तार से लोगों को अपनी ज़द पर ले रहा है वहीँ मृत्यु दर भी दुगनी रफ़्तार में पहुंच चुकी है | सीएम योगी ने आज बलिया व वाराणसी के कोविड-19 अस्पतालों का खुद दौरा किया और प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की | अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने पत्रकारों को बताया कि बीते चौबीस घंटे के अंदर 3260 नए केस सामने आ चुके हैं | राज्य में इस वक़्त 23921 एक्टिव केस हैं ,जबकि 41641 लोग संक्रमित मुक्त हो चुके हैं जबकि उत्तर प्रदेश में 2426 लोगों कि मौत हो चुकी है | उत्तर प्रदेश में अबतक संक्रमितों कीसंख्या 66988 तक पहुंच चुकी है | लखनऊ में अबतक 3210 एक्टिव केस हो चुके हैं | इसके अलावा कानपुर में आज 202 ,बलिया में 128 और वाराणसी में 145 नए कोरोना पॉसिटिव मरीज़ सामने आए हैं |

विज्ञापन
↑