शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
राज्य

फिरोजाबाद अनलॉक-1 में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 311 पहुंची, कई की मौत

WhatsApp X Telegram
फिरोजाबाद अनलॉक-1 में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 311 पहुंची, कई की मौत
Patna: Medics take samples from a patient in the isolation ward of novel coronavirus (COVID-19) at Patna Medical College and Hospital (PMCH) in Patna, Saturday, March 14, 2020. (PTI Photo)(PTI14-03-2020_000040B)

लोगों को समझना पड़ेगा कि लॉकडाउन खुलने का कतई ये तात्पर्य नहीं हैं कि कोरोना वायरस ख़त्म हो गया है | जिस तरह पहले लोग कोरोना वायरस से एहतियात कर रहे थे ,ठीक उसी तरह कोरोना वायरस से एहतियात ज़रूरी है वरना कोरोना वायरस कि ज़द पर लोग आते जाएंगे और मौतों का सिलसिला जारी रहेगा | बताते चलें कि सुहाग नगरी फिरोजाबाद अनलॉक-1 में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 311 पहुंच गई है।

वहीं मरने वालों की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई है ,शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में 14 संक्रमित पाए गए। एक जून से अब तक चौबीस घटों में सबसे ज्यादा केस आए हैं। वहीं स्वस्थ्य होने के बाद 15 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है | संक्रमित पाए गए लोगों में नगर निगम का ठेका सफाई कर्मचारी और सिरसागंज के स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। जबकि सैफई में भर्ती महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन

सिरसागंज सीएचसी के पांच कर्मचारियों में से एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। शहर के न्यू रामगढ़ निवासी 32 वर्षीय युवक और संत नगर निवासी 13 वर्षीय किशोरी के अलावा हाथवंत क्षेत्र के गाव संदलपुरा निवासी 21 वर्षीय महिला, शहर के आजाद नगर निवासी 32 वर्षीय युवक, तिलक नगर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, तथा नगला बरी निवासी महिला की रिपोर्ट संक्रमित मिली। महिला को दो जून को गंभीर हालत में सरकारी ट्रॉमा सेंटर से सैफई रेफर किया गया था, शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

मौत के पहले आई रिपोर्ट में वो पॉजिटिव पाई गई थीं। सैफई से देर शाम शव भिजवाया गया। महिला के पति और परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन किया जाएगा। शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में 6 नए केस पॉजिटिव आए हैं, इनमें एक गुजरात से लौटा मजदूर भी शामिल है।

कोरोना एक नजर में-

विज्ञापन
↑