गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
क्राइम

दिल्ली में नागरिकता क़ानून को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन में सलमान खुर्शीद और प्रशांत भूषण के नाम

WhatsApp X Telegram
दिल्ली में नागरिकता क़ानून को लेकर हुए  हिंसक प्रदर्शन में सलमान खुर्शीद और प्रशांत भूषण के नाम

उत्तरपूर्वी दिल्ली में इस वर्ष फरवरी में नागरिकता क़ानून के समर्थकों और विरोधियों के मध्य हुई झड़प ने हिंसक रूप ले लिया था | जिसमें लगभग 53 लोगों की मौत हो गई थी और 200 लोग घायल हुए थे। इसी मामले में दर्ज एफआईआर के सिलसिले में 200 दिन के अंदर ही चार्जशीट दाखिल की गई।

इस हिंसा के सिलसिले में दायर चार्जशीट में दिल्ली पुलिस ने सलमान खुर्शीद और अधिवक्ता प्रशांत भूषण का नाम भी शामिल किया है। इसके अलावा चार्जशीट में इस हिंसा के सिलसिले में दायर चार्जशीट में दिल्ली पुलिस ने सलमान खुर्शीद और अधिवक्ता प्रशांत भूषण का नाम शामिल किया है। इसके अलावा चार्जशीट में वकील ,कई नेता और एक्टिविस्ट के नाम भी सामने आए हैं।

विज्ञापन

उनके नाम कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां और एक आरोपी खालिद सैफी ने अपने प्रकटीकरण बयान में लिया।हालाँकि इस तरह के बयान भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 25 के तहत स्वीकार योग्य नहीं होते है।

सलमान खुर्शीद और अधिवक्ता प्रशांत भूषण के अलावा चार्जशीट में आसिफ इकबाल तन्हा, नताशा नरवाल, गुलफिशा खातून, सलीम खान दवांगना कलिता, सफूरा जारगर, शफा-उर-रहमान, अतहर खान ,अब्दुल खालिद सैफी, इशरत जहां, मीरन हैदर, शबाद अहमद, तलसीम अहमद, सलीम मलिक, मोहम्मद,ताहिर हुसैन और अतहर खान का नाम है।

16 सितंबर को, पुलिस ने यूएपीए, भारतीय दंड संहिता, आर्म्स एक्ट और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की थी । चार्जशीट की कॉपी उनके वकीलों को सोमवार को भेज दी गई है।

विज्ञापन
↑