गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
क्राइम

भारतीय जनता पार्टी की महापौर पर पथराव

WhatsApp X Telegram
भारतीय जनता पार्टी की महापौर पर पथराव

कानपुर से भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रमिला पांडे और नगर निगम की टीम शनिवार को चमनगंज में स्थानीय लोगों के आक्रोश का उस समय शिकार हुए जब ये टीम चट्टों को हटाने के लिए पहुंची | चट्टा मालिक और स्थानीय लोगों ने उन पर हमला बोल दिया | पुलिस ने रोकने का बहुत प्रयास किया लेकिन उत्तेजित भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया| जिसके कारण कैचिंग दस्ते की 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई | सूचना पर नगर आयुक्त, एडीएम सिटी, एसपी की अगुवाई में भारी फोर्स घटना स्थल पर पहुंची ,जिसके बाद ये मामला शांत हो सका |

नगर निगम की तरफ से 5 लोगों को नामजद किया गया .इसके अलावा 200 अज्ञात लोगों पर बलवा ,सेवन क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट , तोड़फोड़ और पथराव आदि जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है |

विज्ञापन

चमनगंज घोसियाना में चट्टा हटवाने के लिए महापौर प्रमिला पांडे, अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, परिवर्तन प्रभारी एके सिंह और कैटल कैचिंग विभाग प्रभारी डॉ आशीष सिंह पहुंचे थे | महापौर दस्ते के वाहन चमन गंज थाने के पास खड़े करवा कर अंदर गई | यहां चल रहे पांच चट्टों से महापौर ने 25 गाय सहित 15 भैसों को पकड़ा और उन्हें कैटल वाहनों में बंद करा दिया | इस कार्रवाई से नाराज चट्टा संचालकों के अलावा स्थानीय महिलाओं ने उन पर हमला बोल दिया | महापौर के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकाला | इसी बीच आक्रोशित भीड़ ने पथराव करना शुरू कर दिया | के पत्थर महापौर को भी लगे |

नगर निगम के तीन वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए | महापौर पर हमले की खबर के बाद कई थानों की फोर्स के साथ एसपी वेस्ट डॉक्टर अनिल कुमार मौके पर पहुंचेऔर भीड़ को खदेड़ा | आक्रोशित भीड़ भी आगे बढ़ते हुए चमन गंज थाने के पास पहुंच गई और उन्हें घेर लिया | मामले की नजाकत को समझते हुए महापौर ने डीएम आलोक तिवारी और नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी को सूचना दी | आला अधिकारियों ने घटना स्थल पहुंचकर किसी तरह से लोगों को शांत कराया |

विज्ञापन
↑