गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
क्राइम

दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता की आत्महत्या

WhatsApp X Telegram
दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता की आत्महत्या

निगोहां थाना क्षेत्र के मीरकनगर में एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। 26 वर्षीय शालिनी ने अपने घर में कमरा बंद कर फांसी लगा ली। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शालिनी के भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति और सास दहेज के लिए ताने मारते थे।घटना के बाद मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर हंगामा किया और दामाद की पिटाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ससुराल पक्ष से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
↑