शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश

भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार, जुमलेबाज़ी के दम पर बनी है : आरएस कुशवाहा

WhatsApp X Telegram
भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार, जुमलेबाज़ी के दम पर बनी है : आरएस कुशवाहा

बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने आज उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा में भाजपा के विरुद्ध ज़बान खोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जुमलेबाजी के बल पर केंद्र और प्रदेश में बनी है | उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार से लोग बेहद नाराज हैं। इसीलिए अब भाजपा छोड़ने वाले बड़े पैमाने पर बसपा में शामिल हो रहे हैं। देश की जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में केन्द्र की भाजपा सरकार को ज़रूर सबक सिखाएगी।

आज बसपा प्रदेश अध्यक्ष नुमाइश पंडाल में आयोजित इटावा-औरैया जिलों के सामाजिक भाईचारा सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। प्रदेश मे दुष्कर्म और अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वादे के मुताबिक केंद्र सरकार युवाओं को नौकरी तक न दे सकी। उन्होंने योगी सरकार पर भेदभाव करने का आरोप तक लगाया।

विज्ञापन
↑