शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश

5000 से 10000 गोवंश को रखने की होगी जल्द व्यवस्था : योगी आदित्यनाथ

WhatsApp X Telegram
5000  से 10000 गोवंश को रखने की होगी जल्द व्यवस्था : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ और महंत अवेद्यनाथ की पूण्‍यतिथि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘भारतीय संस्कृति में गो-सेवा के महत्व’ विषय पर कहा कि यूपी की 23 करोड़ की आबादी है और गोवंश की संख्या चार करोड़ है। यदि हर व्यक्ति गायों के संरक्षण पर ध्यान दे तो इनका संरक्षण और संवर्धन दोनों हो सकेगा। गौ क्रांति से कृषि क्रांति की दिशा में क्या परिवर्तन हो सकता है यह हमारे लिए सोचने की बात है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि जब उत्‍तर प्रदेश में हमारी सरकार आई तो हमने सारे अवैध बूचड़खाने बंद करवाए। दूसरे चरण में हर जनपद में एक बड़ी गौशाला का निर्माण कराने जा रहे हैं जहां 5000-10000 गोवंश को रखने की व्यवस्था की जा सकेगी। इनकी सेवा के लिए सरकार पैसा देगी। इन गो सदनों के माध्यम से हम प्रयास करें कि सरकार पर निर्भरता कम से कम हो।5000  से 10000 गोवंश को रखने की होगी जल्द व्यवस्था : योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन

उन्‍होंने कहा कि गौ माता हमारी आस्था भी हैं और हमारी आजीविका भी। अपने उद्बोधन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि गाय का दूध मनुष्य के लिए अमृत है। गाय का गोबर खेतों के लिए वरदान भी है। उन्होंने कहा कि मां के बाद गाय ही ऐसा जीव है जिसका दूध हम सभी के लिए अमृत की तरह पवित्र है। वही गाय का गोबर हमारे खेतों के लिए ऐसा वरदान है जो उसे उपजाऊ ही नहीं बनाता, बल्कि उत्पादन क्षमता को भी कई गुना बढ़ा देता है।

 

विज्ञापन
↑