शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश

2 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश में बन जायेंगे 50 लाख शौचालय: सीएम योगी

WhatsApp X Telegram
2 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश में बन जायेंगे 50 लाख शौचालय: सीएम योगी

लखनऊ के लोकभवन में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण कार्यकम में आज उत्तरा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में कहा कि उनकी सरकार 2 अक्टूबर 2018 से पहले ही 50 लाख शौचालय का निर्माण करेगी| उन्होंने कहा कि इसके लिए वो जनआंदोलन चलाएंगे और जनता में जागरूकता पैदा करेंगे |2 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश में बन जायेंगे 50 लाख शौचालय: सीएम योगी उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अक्टूबर 2018 तक प्रदेश को ओडीएफ घोषित करने का है। इसके लिए 75 जनपदों में 653 नगर निकाय सहित प्रशासन को काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पहले तो ऐसा लगता था कि ये काम पांच साल में भी पूरा नहीं हो पाएगा, लेकिन पिछले 16 महीने में काफी तेजी से काम हुआ है। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में यह अभियान बहुत मायने रखता है। यह केवल राज्य को ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के सर्वेक्षण को प्रभावित करता है। यदि अभियान उत्तर प्रदेश में सफल हुआ तो इसका नतीजा पूरे देश में देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम स्वच्छता सर्वेक्षण को प्रतिस्पर्द्धा न मानें। यह जीवन का हिस्सा होना चाहिए। प्रदेश को स्वच्छ व समर्थ बनाने में हम योगदान कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी के अनुसार, जिस गति से प्रदेश में पंचायती राज व नगर विकास विभाग ने प्रदेश को ओडीएफ करने का अभियान आरंभ किया है, उससे लगता है कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रदेश खुले में शौच से मुक्त हो जाएगा। 

विज्ञापन
↑