शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
राजनीति

यूपी उपचुनाव और बिहार विधान सभा चुनाव में भाजपा फिर विजय रथ पर सवार

WhatsApp X Telegram
यूपी उपचुनाव और बिहार विधान सभा चुनाव में भाजपा फिर विजय रथ पर सवार

उत्तर प्रदेश के विधान सभा उपचुनाव और बिहार के विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह अपनी जीत दर्ज की है उससे सभी के आंकड़े फ्लॉप साबित हो गए हैं और भाजपा में ख़ुशी की लहर साफ़ देखी जा रही है |कांग्रेस की तमाम मेहनतों पर भारतीय जनता पार्टी की सफलता ने एक बार फिर पानी फेर दिया है | यदि भाजपा की कार्यप्रणाली से जनता नाराज़ होती तो आज भाजपा की पराजय हुई होती न की शानदार जीत |

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने जहाँ उत्तर प्रदेश मे बीजेपी के छह सीटों पर तय जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा बताया है वहीँ स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह सीएम योगी आदित्यनाथ ने गरीबों, जरुरतमंदों का ख्याल किया है उसका नतीजा है कि जनता ने दिल खोलकर समर्थन किया | स्वतंत्र देव सिंह के अलावा योगी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने विधान सभा उपचुनाव में बीजेपी को मिली बढ़त को लेकर कहा है कि जनता योगी सरकार के काम से खुश है | उन्होंने कहा है कि विकास कार्यों को लेकर जो नीतियां बन रही हैं, उसे जनता पसंद कर रही है | सीएम योगी के नेतृत्व में लोग जनसेवा में लगे हैं | उपचुनाव के नतीजों से साफ है कि 2022 में होने आम विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी की ही दोबारा सरकार बनेगी |

उन्होंने बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए को मिली बढ़त को लेकर कहा कि पीएम की लोकप्रियता आज भी बरकरार है |उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कोरोना काल में कार्यकर्ताओं का ख्याल रखा |उनसे संपर्क बनाए रखा और कार्यकर्ताओं ने जनता की सेवा की |

विज्ञापन
↑