शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
क्राइम

विवाहित युवती की कराई जा रही थी तीसरी शादी

WhatsApp X Telegram
विवाहित युवती की कराई जा रही थी तीसरी शादी

उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली एक विवाहित युवती की जबरन तीसरी शादी करने का मामला प्रकाश में आया है | विवाहिता का पहला विवाह 6 वर्ष पूर्व उसकी बिरादरी में हुआ था, लेकिन पति की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अलग हो गई थी | जिसके बाद खेतासराय इलाके के युवक से उसने प्रेम विवाह किया था | बहरहाल इस तीसरी शादी कराए जाने के मामले में युवती की मां और जीजा सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है | आरोप है कि मां और जीजा ने मिलकर हरियाणा के युवक से युवती की शादी करवा दी | युवती आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र की रहने वाली है | मछली शहर पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है |

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के बरदह थाना के चंद्रिका देवी (32) को उसकी ही मां और जीजा ने मिलकर उसकी तीसरी शादी हरियाणा के अधेड़ युवक से करा दी |

विज्ञापन

चंद्रिका का कहना है कि 18 नवम्बर को दोपहर मैहर मंदिर में हरियाणा के युवक के साथ उसका जबरन विवाह कर दिया गया | चंद्रिका ने बताया कि वह इसके लिए तैयार नहीं थी, जबरन ऐसा किया गया | इसके बाद उसे गाड़ी मैं बैठा दिया और उसे 5 लोग हरियाणा के लिए निकल पड़े |

उसने बताया कि गाड़ी जब 8 बजे रात में मछलीशहर एक होटल पहुंची तो चंद्रिका देवी ने वाशरूम जाने का बहाने सारी कहानी होटल के स्टॉफ को बताई | होटल मालिक ने फौरन पुलिस को सूचना देकर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी | मौके पर पुलिस पहुंची तो चंद्रिका ने पूरी घटना से अवगत करा दिया | पुलिस हरियाणा के 5 युवकों को वाहन समेत थाने लाई और उसके बाद लड़की के मां, उसके जीजा को बुलाया | सबके सामने लड़की ने बताया कि वह अपने दूसरे पति के साथ ही रहेगी |

मछलीशहर कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि घटना की एफआईआर दर्ज कर ली गई है, पुलिस इस बिंदु पर जांचकर कर रही है |

विज्ञापन
↑