लखनऊ (संवाददाता)लोकसभा चुनाव भाजपा को करारी शिकस्त देने के लिए सपा बसपा गठबंधन राष्ट्रीय लोकदल भी शामिल किये जाने पर आज मोहर लगा दी है | रालोद महासचिव जयंत चौधरी ने आज बसपा प्रमुख मायावती के आवास पर पहुचकर लगभग एक घंटे उनसे बातचीत की| हालाँकि सपा और बसपा गठबंधन के बाद दोनों में सीटों का बटवारा पहले ही हो चुका है | मायावती से मिलकर बाहर निललते समय उन्होंने पत्रकारों को बताया , अंदर महागठबंधन पर चर्चा हुई है। हम यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लडेंगे।
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा ने 80 लोकसभा सीटों में से सपा 37 और बसपा ने 38 सीटों पर बटवारा करके चुनाव लड़ने का मन बना लिया है । इन दोनों ने रालोद के लिए तीन सीटें छोड़ी है, जबकि दोनों दल अमेठी और रायबरेली में भी अपना प्रत्याशी नहीं खड़ा करेंगे।






