गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश

सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति को बताया कोरोना पॉज़िटिव, निकले निगेटिव

WhatsApp X Telegram
सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति को बताया कोरोना पॉज़िटिव, निकले निगेटिव

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का सिलसिला बदस्तूर जारी है | अभी गत दिनों सोशल मीडिया पर एक सिपाही के वीडिओ वायरल हो रही थी,जिसमे वो कह रहा है कि उसने कोई जांच भी नहीं करवाई लेकिन उसे सीएमओ द्वारा फ़ोन करके बतासांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति को बताया कोरोना पॉज़िटिव, निकले निगेटिवया गया कि उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉसिटिव आई है | ऐसे कुछ मामले सामने आने से पता चल रहा है कि कोरोना मामले में डॉक्टर कितने संजीदा हैं ? अब जो मामला सामने आया है वो और ही चिंताजनक है | सूत्रों की माने तो. प्रयागराज की BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति को कोरोना पॉज़िटिव बताया गया | उनके पॉसिटिव की खबर सुनकर घर में अफरा तफरी मच गई और घरवालों में मातम का माहौल बन गया | रीता ने दिल्ली में पति के इलाज के लिए एंबुलेंस की व्ययवस्था की ,लेकिन बाद में ज्ञात हुआ कि उनके पति की रिपोर्ट निगेटिव थी | इस लापरवाही का शिकार जब एक एमपी के पति हो सकते हैं तो आम आदमी की क्या हैसियत है |.

 

विज्ञापन
↑