गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
राजनीति

संगठन निर्माण पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है -प्रियंका गांधी

WhatsApp X Telegram
संगठन निर्माण पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है -प्रियंका गांधी

विगत दिनों हुए चुनावों में पार्टी को उम्मीद के अनुरूप सफलत नहीं मिल पाने की दशा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को यूपी कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ बैठक करते हुए कांग्रेस नेताओं को निर्देश दिया कि सभी नेता संगठन को मजबूत करने के लिए जिलों में कैंप करें | प्रियंका ने पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि संगठन निर्माण पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है | जिले में 20 दिन तक प्रवास किये जाने के लिए कांग्रेस नेता 3 जनवरी से इसकी शुरुवात करेंगे |

बैठक के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियो को एक-एक जिले की जिम्मेदारी बांटी गई है | वैसे प्रियंका गांधी ने जिला-शहर अध्यक्ष के साथ भी बैठक कर संगठन सृजन अभियान को तेज करने के निर्देश दिए हैं |

विज्ञापन

बताते चलें , उत्तर प्रदेश प्रभारी के रूप में कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद प्रियंका गांधी लगातार पार्टी को मजबूत करने के हर संभव प्रयास कर रही हैं | इसके तहत संगठन में भी बड़े बदलाव किए गए हैं | इस बीच 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां को लेकर प्रियंका गांधी ने संगठन को तेजी से मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी का जनाधार बढ़ाने की रणनीति बनाई है |

एक तरफ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में पार्टी धरना प्रदर्शन की आक्रामक रणनीति अपना रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रियंका की इस बैठक के बाद साफ हो गया है कि संगठन को बड़े स्तर पर विस्तार दिये जाने की तैयारी है |

विज्ञापन
↑