शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
देश

रेलवे ने किये नियमों में बदलाव ,मिलेगा आसानी से आरक्षण

WhatsApp X Telegram
रेलवे ने किये नियमों में बदलाव ,मिलेगा आसानी से आरक्षण

भारतीय रेलवे ने शनिवार से अपने कुछ नियमों में बड़े बदलाव कर दिए हैं | इन नियमों के बदलाव के कारण जहाँ अब आने वाले त्योहारों में कुछ दिक़्क़तों पर अंकुश लग जाएगा | वहीँ यात्री खाली बर्थ पर रिजर्वेशन करा सकेगें और टिकट भी वापस करा सकते हैं | जिस स्टेशन पर करंट बुकिंग काउंटर है, यात्री वहां से टिकट खरीद सकते हैं | ई टिकट ले सकते हैं और रेलवे की इस सुविधा से ऐसे लोगों को विशेष मदद मिलेगी, जिन्‍हें किसी विशेष आपात स्थिरेलवे ने किये नियमों में बदलाव ,मिलेगा आसानी से आरक्षणतियों में ट्रेन से यात्रा करना पड़ती है| | इसके अलावा रेल बोर्ड के चेयरमैन पहले ही साफ कर चुके हैं कि त्योहारी मौसम में अक्टूबर से नवंबर के बीच 200 से भी अधिक ट्रेनें चलाई जाएंगी |

ये थे पुराने नियम

ट्रेन के लिए प्रथम चार्ट ट्रेन चलने के चार घंटे पहले बनाया जाता था और चार घंटे पहले तक बुकिंग काउंटर से टिकट लिया जा सकता था और वापस भी किया जाता था लेकिन प्रथम चार्ट बनने के बाद जो बर्थ खाली रह जाती थी ,ट्रेन चलने के दो घंटे पहले तक यात्री उस पर ऑनलाइन रिजर्वेशन टिकट ले सकते थे | वर्तमान व्यवस्था में कई स्पेशल ट्रेन में बर्थ खाली होती रहती थी, अंतिम समय में यात्री रिजर्वेशन टिकट नहीं ले पाते थे |

विज्ञापन

अब ये हुआ है बदलाव

रेलवे प्रशासन ने आज से अपनी टिकटिंग व्यवस्था में चार्ट बनाने की व्यव्यवस्था को बदल दिया है. अब ट्रेन चलने से पहले प्रथम आरक्षण चार्ट चार घंटे पहले बनाया जाएगा. दूसरा चार्ट ट्रेन चलने से आधे घंटे पहले तक बनेगा | अगर अचानक आवश्यक रूप से सफर करना हो तो आप ट्रेन पकड़ने के लिए घर से निकलने के बाद मोबाइल से ई आरक्षण टिकट ले सकेंगे | जब तक आप रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे तब तक आप का चार्ट रेलवे प्लेटफार्म पर लगा होगा और आप ट्रेन में सफर कर सकेंगे |

रेल यात्री अब ट्रेन छूटने के 5 मिनट पहले तक यात्री टिकट बुक कर सकते हैं. साथ ही अब ट्रेनों में टिकट आरक्षण का दूसरा चार्ट ट्रेन स्टेशन से छूटने से आधे घंटे पहले जारी होगा |

कोरोना महामारी के चलते रेलवे ने यह समय आधे घंटे से बढ़ाकर 2 घंटे पहले कर दिया था |

 

विज्ञापन
↑