शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
दुनिया

पुतिन के राजदूत अलेक्जेंडर ने ईरान के परमाणु समझौते का विरोध करने पर अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर किया जबानी हमला

WhatsApp X Telegram
पुतिन के राजदूत अलेक्जेंडर ने ईरान के परमाणु समझौते का विरोध करने पर अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर किया जबानी हमला

| रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के राजदूत अलेक्जेंडर लावरेंटिएव ने 2015 में हुए ईरान से परमाणु समझौते का विरोध करने पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी हालिया वार्ता में तेहरान पर लगाए गए, एकपक्षीय प्रतिबंधों की निंदा करते हुए इसे हानिकारक और असंवैधानिक बताया। पुतिन के राजदूत अलेक्जेंडर ने ईरान के परमाणु समझौते का विरोध करने पर अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर किया जबानी हमलागुरुवार को ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (एसएनएससी) के उपसचिव सईद इरवानी के साथ बैठक के दौरान टिप्पणी की। उन्होंने फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में पुतिन और उनके अमेरिकी समकक्ष के बीच हुए हालिया शिखर सम्मेलन सहित कई मुद्दों पर वो ईरान के पक्ष में बोले।

इरवानी ने रूस के राष्ट्रपति के शिखर सम्मेलन के बाद ईरान में अपने विशेष दूत को भेजने के लिए आभार व्यक्त किया और इसे रणनीतिक सहयोग के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता के स्पष्ट संकेत के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी एकपक्षवाद और गैर प्रतिबद्धता पर रूसी राष्ट्रपति का सिद्धांत और दृढ़ रुख अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के प्रति रूस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विज्ञापन

हेलसिंकी में 16 जुलाई को ट्रंप और पुतिन के बीच डेढ़ घंटा से अधिक समय तक बैठक हुई। बैठक से पहले ईरानी सुप्रीम लीडर के अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार अली अकबर विलयती ने मॉस्को का दौरा किया था और पुतिन के साथ बातचीत की थी।

 

 

विज्ञापन
↑