गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
क्राइम

पत्रकार सूरज पांडे की हत्या में महिला एसआई और सिपाही पर हत्या सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

WhatsApp X Telegram
पत्रकार सूरज पांडे की हत्या में  महिला एसआई  और  सिपाही पर हत्या सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

गुरुवार दोपहर पत्रकार सूरज पांडे का शव उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र में शराब मिल के पीछे कानपुर-लखनऊ रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था | पत्रकार की संदिग्ध मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल का मुआयना किया और कल देर रात शव का पोस्टमार्टम किया गया | पत्रकार की संदिग्ध मौत की तफ्तीश पुलिस जरूर कर रही है लेकिन खुद पुलिस विभाग के कर्मी इसमें आरोपी हैं |

बताते चलें कि नामज़द एसआई सुनीता चौरसिया और सिपाही अमर सिंह को निलंबित कर दिया गया है | पत्रकार की मौत के मामले में दोनों पर हत्या की साजिश रचने और पत्रकार को धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया था | महिला एसआई और सिपाही के समय पर थाने न पहुंचने पर स्वयं एसपी आनन्द कुलकर्णी ने ये कार्रवाई की है | एडिशनल एसपी विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए 6 सदस्यों की टीम बना दी गई है |

बताते चलें की गुरुवार को रेलवे क्रॉसिंग के पास पत्रकार का संदिग्ध हालत में शव मिला था | सूरज पांडेय की मां लक्ष्मी देवी ने एफआईआर दर्ज करवाई थी | इसमें महिला दरोगा सुनीता चौरसिया, सिपाही अमर सिंह व अज्ञात लोगों के खिलाफ धमकाने व हत्या का आरोप लगाया था | सदर कोतवाली पुलिस ने लक्ष्मी देवी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली थी | इसमें महिला दरोगा सुनीता चौरसिया, सिपाही अमर सिंह व अज्ञात लोगों पर हत्या करने , षड्यंत्र रचने और धमकाने का मुकदमा दर्ज करवाया था |

विज्ञापन
↑