लखनऊ,संवाददाता | पत्रकार रतन कुमार सिंह की हत्या के बाद आज उनके ;परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को सलोन रायबरेली में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है | वह अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ दो वाहनों से बलिया जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लल्लू को रायबरेली के समसपुर पक्षी बिहार के गेस्ट हाउस में रखा गया है ।
लल्लू के सलून आने की खबर के बाद रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर सलोन स्थित टोल प्लाजा के पास पहले ही पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। जैसे ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का वाहन वहां पहुंचा, वैसे ही उन्हें रोक लिया गया।
लल्लू को रोकने के बाद कोंग्रेसियों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया और प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की | देखते ही देखते नसीराबाद, डीह, जगतपुर समेत अन्य कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी नित्यानंद राय भी मौके पर पहुंचे ।
वाहन रोके जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पैदल ही नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ चले। जिस पर कुछ दूर जाकर पुलिस ने उन्हें अपने वाहन में बैठा लिया। इसके बाद सभी को समरपुर पक्षी विहार ले जाया गया। लल्लू के साथ महासचिव मनोज यादव,किसान कोंग्रेस अध्य्क्ष तरुण पटेल ,लखनऊ जिला अध्यक्ष वेद त्रिपाठी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है |






