लखनऊ, महबूब हन्फी। यूं तो पूरे ही विश्व में वैश्विक बीमारी, कोरोना वायरस ने लोगो का सुकून छीन लिया है लेकिन कोरोना पर काबू पाना भी न मुमकिन है | क्योंकि रोजाना कोरोना वायरस अपनी चपेट में अनगिनत व्यक्तियों को लेता जा रहा है और लाखों जिन्दगियों को मौत के घाट उतार चुका है ।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की बात करें तो आज भी प्रदेश में 5,716 नये कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये है ।
वही यू.पी की राजधानी लखनऊ की बात करे तो लखनऊ में आज 720 नये कोरोना पॉज़िटिव मामले आये है | साथ ही राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस से 11 लोगों की दु:खद मौत के समाचार भी प्राप्त हुए है|






