गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश

नए कृषि बिल के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन

WhatsApp X Telegram
नए कृषि बिल के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन

नए कृषि बिल के खिलाफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर जमकर प्रदर्शन किया | इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक हुई| जिसके बाद पुलिस ने सैकड़ों नेता और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया.|

जारी किसान आंदोलन पर आक्रोशित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने .सोमवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया |

विज्ञापन

मऊ में हुए प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय सहित 40 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई |

मथुरा में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका |  जिसके बाद पुलिस ने एक दर्जन से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया | यही नहीं जौनपुर में सपा के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर समेत 50 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके बाद जौनपुर समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे | किसान आंदोलन को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई | इस दौरान पुलिस और सपा के लोगों में जोरदार धक्का मुक्की भी हुई |

लखीमपुर खीरी में आज सपा ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी थी | उसी को लेकर लखीमपुर खीरी में विलोबी हाल में सपाइयों ने जमकर आंदोलन किया | .

हरदोई जिले में सपा एमएलसी राजपाल कश्यप को धरना प्रदर्शन के लिए जाते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | सण्डीला में पुलिस के रोकने के बाद सपा कार्यकर्त्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए | जिन्हें पुलिस जबरदस्ती उठाकर गाड़ी में बैठकर गेस्ट हाउस ले गयी | इस मौके पर राजपाल कश्यप ने भाजपा के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि ये हुकूमत अंग्रेजी हुकूमत से भी बदतर है |

हाथरस में किसान आंदोलन को लेकर सपा के कार्यकर्ता को पुलिस ने उस समय नजरबंद कर दिया जब वो लोग कलेक्ट्रेट परिसर में धरने के लिए जा रहे थे | राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया |

विज्ञापन
↑