शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
राजनीति

लन्दन के बाद जर्मनी में भाजपा के खिलाफ राहुल गांधी ने उगला ज़हर, भाजपा प्रवक्ता ने दिया राहुल गांधी को करारा जवाब

WhatsApp X Telegram
लन्दन के बाद जर्मनी में भाजपा के खिलाफ राहुल गांधी ने उगला ज़हर, भाजपा प्रवक्ता ने दिया राहुल गांधी को करारा जवाब

चाहे जर्मनी हो या लन्दन, कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार पर ज़बानी हमला बोलने में पीछे हटते हुए नज़र नहीं आ रहे है। हालाँकि राहुल गांधी द्वारा भारत में मोदी का विरोध करना तो समझ में आता है लेकिन विदेश में मोदी के विरोध करने से उन्हें क्या लाभ हासिल होगा ये तो शायद खुद राहुल गांधी जाने| उन्होंने जर्मनी के एक कार्यक्रम में कहा कि पिछले चार सालों से उनकी सरकार में सत्ता का केवल केंद्रीकरण हुआ है जबकि सफलता विकेंद्रीकरण से ही मिलती है।

राहुल ने ये बातें आईआईएसएस के एक कार्यक्रम में कही हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार 1.3 अरब लोगों के बीच भेदभाव पैदा करने का प्रयास कर रही है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर राहुल ने व्यंग करते हुए कहा कि उनके पास कोई काम नहीं है। इसी कारण से वह लोगों को वीजा देने में व्यस्त हैं। उनके पास इससे ज्यादा जरूरी और कोई काम नहीं है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ मोदी सरकार की रणनीति बेहत ख़राब है। भारत तभी तरक्की कर सकता है जब वो विकेंद्रीकरण की राह पर चले| जब्कि पिछले 4 वर्षों से ऐसा नहीं हो रहा है। सत्ता का केंद्रीकरण किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान जब राहुल से दोकलम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘मेरे पास इसकी पूरी जानकारी नहीं है इसलिए इस मामले पर मैं कुछ नहीं कह सकता। लेकिन इतना जरूर कहना चाहूंगा कि यह कोई सीमा विवाद नहीं है। बल्कि यह एक रणनीतिक मामला है। मोदी सरकार हर एक चीज को इवेंट की तरह देखती है जबकि मैं एक प्रक्रिया की तरह देखता हूं।’

यही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के अलावा आरएसएस पर कड़ी प्रतिक्रिया वयक्त करते हुए कहा है कि इनके लोग देश को बांटने और नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस भारत के लोगों को जोड़ने का काम करती है। वह कल रात जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ ने किया था।

उन्होंने कहा कि किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं और नौजवान अपने लिए बेहतर भविष्य नहीं देख पा रहे हैं। नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ लंबे भाषण दिए जा रहे हैं और नफरत पैदा की जा रही है|

विज्ञापन

गांधी ने कहा कि कांग्रेस का मक़सद भारत के लोगों को आपस में जोड़ना है। यह सोच आप सभी लोगों में है। अगर आपके अंदर यह सोच नहीं होती तो आप जर्मनी में आकर सफलता कभी हासिल नहीं कर सकते थे।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को जोड़ने और साथ लेकर चलने की सोच उन्हें गुरुनानक से मिली है।

उन्होंने कहा, ‘ हमारी ताकत विविधिता में एकता है। हिेंदुस्तान का दर्शन यही है कि कमजोर व्यक्ति की सुनी जाए और उसकी सहायता की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी लोगों की पार्टी है, वह हर व्यक्ति के लिए काम करती है और हमारा काम विविधता में एकता पैदा करने का है। आज भारत की मौजूदा सरकार दूसरे ढंग से काम कर रही है।’

उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाया की ये लोग हमारे अपने लोगों को बांट रहे हैं। वे हमारे देश में नफरत पैदा कर रहे हैं। हमारा काम लोगों को साथ लाना और देश को आगे की ओर ले जाना है। हमने दिखाया है कि यह कैसे किया जा सकता है।लन्दन के बाद जर्मनी में भाजपा के खिलाफ राहुल गांधी ने उगला ज़हर, भाजपा प्रवक्ता ने दिया राहुल गांधी को करारा जवाब

हालाँकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान का जवाब देते हुए भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को बांटा है। 1984 दंगों के लिए राहुल गांधी देश से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि आपने जिन अंग्रेजों के आगे घुटने टेककर देश को बांटा था उन्हीं के आगे देश बांटने की बात कर रहे हैं। आपने क्या नहीं बांटा धर्म, जाति, शिक्षा, संस्कृति सबको बांट दिया।

 

विज्ञापन
↑