शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
क्राइम

लखनऊ में विधायक के आदमियों ने किया हंगामा, गुंडा टैक्स वसूली के लिए तीन भाइयों की पिटाई, बचाने आई मां को भी मारा

WhatsApp X Telegram
लखनऊ में विधायक के आदमियों ने किया हंगामा, गुंडा टैक्स वसूली के लिए तीन भाइयों की पिटाई, बचाने आई मां को भी मारा

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पश्चिम गांव में 10 अक्टूबर 2025 को गुंडागर्दी का खौफनाक मामला सामने आया। विधायक राजेश्वर सिंह के कथित गुर्गों ने चाट-अंडे की दुकान चलाने वाले तीन भाइयों- सर्वेश, उमेश और परवेश कश्यप- पर गुंडा टैक्स न देने पर लाठी-डंडों से हमला किया। बचाव में आई मां को भी पीटा गया। आरोपी रामकुमार सिंह, विष्णु कुमार, विक्की सिंह आदि ने धमकी दी, “टैक्स दो वरना दुकान नहीं लगने देंगे।” घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सिर और हाथों में गंभीर चोटें पाई गईं।

भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर एफआईआर कराई। पुलिस पर लापरवाही का आरोप, लेकिन बाद में मुकदमा दर्ज। विधायक ने कहा, “हमलावरों से दूरी, जांच हो। घटना से गांव में दहशत व्याप्त है और दुकानें भी बंद कर दी गई। परिवार ने कहा, “राजेश्वर सिंह के आदमियों ने कब्जा करने की कोशिश की।

विज्ञापन
↑