शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
शहर

लखनऊ में कोरोना वायरस ने दी मुख्य सचिव कार्यालय में दस्तक,दो की मौत

WhatsApp X Telegram
लखनऊ में कोरोना वायरस ने दी मुख्य सचिव कार्यालय में दस्तक,दो की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज फिर 15 नए कोरोना वायरस मामले प्रकाश में आए हैं | वायरस की चपेट में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव कार्यालय के डेटा एंट्री ऑपरेटर भी आए है | स्वास्थ्य विभाग उसके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करने में जुट गया है | संक्रमित क्षेत्रों को सैनिटाइज कराया जा रहा है ,वहीँ दूसरी तरफ कोरोना संक्रमित हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत हो गई | इस तरह अब शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1017 तक पहुंच गई है |

सूत्रों के अनुसार कोरोना संक्रमित 45 वर्षीय हेड कांस्टेबल गोमती नगर के उजरियांव निवासी था ,वो एंटी करप्शन मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग में तैनात था | सूत्र बताते है ,वो पांच दिन से आकस्मिक अवकाश पर चल रहा था | बीती रात उसे मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहाँ उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था | डाक्टरों द्वारा की गई काफी मशक्कत के बावजूद उसकी इलाज दौरान आज मौत हो गई | एंटी करप्शन ऑफिस को 48 घंटे के लिए बंद कर जहाँ सैनिटाइज किया जा रहा है, वहीं, दूसरी तरफ एक ठाकुरगंज निवासी की भी कोरोना वायरस से मौत हो गई | ऐसे में अब राजधानी में कोरोना से मरने वालों की संख्या 19 हो चुकी है |

सीएमओ की टीम ने कंटेनमेंट जोन में एंटीजन किट से लगभग 300 लोगों की टेस्टिंग की है | बुखार, जुकाम, सांस के रोगियों का रेंडम जांच की गई | तीन सौ एंटीजन टेस्ट में एक मरीज इंदिरा नगर सीएचसी पर पॉजिटिव आया है जबकि बाकी लोग निगेटिव आए हैं | सीएमओ के मुताबिक शहर में अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है | वहीं 484 सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए हैं और टीम ने कुल 2493 घरों में जाकर 10190 लोगों के स्वास्थ्य का ब्यौरा जुटाया |

विज्ञापन
↑