शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
शहर

लखनऊ में कोरोना का ज़ुल्म जारी ,196 कोरोना मरीज़ , पूर्व आइजी रामअधार की कोरोना से मौत

WhatsApp X Telegram
लखनऊ में कोरोना का ज़ुल्म जारी ,196 कोरोना मरीज़ , पूर्व आइजी रामअधार की कोरोना से मौत

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में 55 घंटे के हुए लॉकडाउन के बाद भी कोरोना वायरस के प्रकोप में कहीं से कोई भी कमी सामने नहीं आई है | हालंकि सरकार की ओर से अब लॉकडाउन के बजाए दूसरी तरह की गाइडलाइन जारी की गई है | जिसमे शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा | जबकि बाक़ी दिनों में नई गाइडलाइन का पालन किया जाएगा | हालाँकि आज सोमवार को भी लखनऊ में खबर लिखे जाने तक लखनऊ में 196 नए मरीज़ सामने आ चुके हैं | इनमें महानगर-6, इन्दिरानगर-12, मोहनलालगंज-3, अंसल-1, माल एवेन्यू-1, आलमबाग-2, अलीगंज-1, बंगला बाजार-1, बंथरा-2, माल-2, हजरतगंज-1, रायबरेली रोड-2, चिनहट-2, बाजार खाला-3, गोमतीनगर-6, दुबग्गा-1, जिला कारागार-2, कुर्सी रोड-1, मोहनलालगंज-3, मोहिनीपुरवा-1, वजीरगंज-1, गोमतीनगर-2, के0जी0एम0यू0-1, चैक-2, माडल हाउस-1, राजाजीपुरम-2, आशियाना-1, कैसरबाग-2, बी0के0टी0-1, आर्यानगर-2, काकोरी-1, पान दरीबा-1, ओमेक्स-1, सदर-1, कृष्णानगर-1, फैजाबाद रोड-1, कैण्ट-17 और सीतापुर रोड के 1 मरीज़ सहित अन्य क्षेत्रों के लोग पाजिटिव पाए गए  हैं | जबकि सूत्रों के अनुसार लखनऊ के मेहंदीगंज और एलडीए कालोनी में भी 3 मरीज़ कोरोना पॉसिटिव पाए गए हैं |लखनऊ में कोरोना का ज़ुल्म जारी ,196 कोरोना मरीज़ , पूर्व आइजी रामअधार की कोरोना से मौत यदि इन तीन मरीज़ों को भी मिला लिया जाए तो आज लखनऊ में कुल 199 कोरोना पॉसिटिव मरीज़ निकले हैं | यही नहीं नगर निगम के अवर अभियंता में कोरोना संक्रमण मिलने से हड़कंप मच गया है | गोमती नगर का दफ्तर सील कर सेनिटाइजेशन किया जा रहा है। ऐसे में अब शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2353 हो गई। प्रदेश के गाजियाबाद में जहाँ सबसे अधिक 1322 केस हैं,वहीँ दूसरे नंबर पर लखनऊ का नाम आ चुका है ,जहाँ 1294 एक्टिव केस हो चुके हैं।

इसके अलावा प्रयागराज में कोरोना पाजिटिव होने के बाद भर्ती पूर्व आइजी रामअधार की स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई | उनको पहले मोहक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहाँ जांच के बाद उनकी रिपोर्ट 10 जुलाई को पाजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हेंं एसआरएन कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
↑