मंगलवार, 3 नवंबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
क्राइम

लखनऊ के बंद घर से लाखों की चोरों , पुलिस ने सीसीटीवी से सुराग पकड़े

WhatsApp X Telegram
लखनऊ के बंद घर से लाखों की चोरों , पुलिस ने सीसीटीवी से सुराग पकड़े

दीपावली की तैयारियों के बीच अपराधियों ने लखनऊ को निशाना बनाया। गोमतीनगर के एक पॉश इलाके में बंद घर से चोरों ने 15 लाख रुपये नगदी और जेवरात चुरा लिए। चिनहट पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से दो संदिग्धों को चिह्नित किया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि यह पैसे मेडिकल इमरजेंसी के लिए जमा किए गए थे।

पीड़ित ने कहा, “हम धनतेरस की खरीदारी के लिए बाहर गए थे। लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। अलमारी से सब गायब था।” पुलिस ने पीछे के दरवाजे से घुसपैठ की पुष्टि की। आसपास के कैमरों में दो लोग दिखे, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है। त्योहारों के समय ऐसी चोरियां बढ़ जाती हैं, इसलिए पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
↑