गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
राजनीति

कसम खाकर कहती हूं, हिंदु-मुसलमान में भेदभाव करने नहीं दूंगी…ममता बनर्जी

WhatsApp X Telegram
कसम खाकर कहती हूं, हिंदु-मुसलमान में भेदभाव करने नहीं दूंगी…ममता बनर्जी
West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee | Salil Bera

कसम खाकर कहती हूं, हिंदु-मुसलमान में भेदभाव करने नहीं दूंगी…ममता बनर्जी

अयोध्या में जहां 22 जनवरी को राम मंदिर उद्धाटन और राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का दिन नियत किया गया है। वही इसको लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज मंगलवार 9 जनवरी को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के माध्यम से “नौटंकी दिखावा” कर रही है।

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर पूरे देश मे तैयारियां चल रही हैं। इस समारोह में पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत छै हज़ार से अधिक लोगों को न्योता भेजा गया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘कल मुझसे राम मंदिर को लेकर पूछा गया था तो मैंने कहा कि मैं उस उत्सव पर विश्वास रखती हूं जो सभी को साथ लेकर चले, सबके बारे में बात करे… आपको जो करना है करिए, आप चुनाव से पहले गिमिक कर रहे हैं करिए, मुझे कोई दिक्कत नहीं है लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों की अवहेलना करना सही नहीं है… मैं ईश्वर-अल्लाह की कसम खाकर कहती हूं कि जबतक मैं रहूंगी तब तक कभी हिंदु-मुसलमान में भेदभाव करने नहीं दूंगी…

विज्ञापन
↑