गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश

हिंदू लड़कियों को अपनी ‘बहनों’ की तरह मानें : एसटी हसन

WhatsApp X Telegram
हिंदू लड़कियों को अपनी ‘बहनों’ की तरह मानें :  एसटी हसन

लव जिहाद पर अंकुश लगाने की ग़रज़ से अब दूसरे धर्म में शादी करने के लिए जिले के डीएम को 2 माह पहले प्रार्थना पत्र देना होगा | डीएम कार्यालय के बाहर सार्वजनिक नोटिस बोर्ड पर इसकी कॉपी लगाई जाएगी और अगर किसी ने आपत्ति की तो शादी के अनुमति नहीं मिलेगी | हालाँकि ‘लव जिहाद’ के खिलाफ लाये गये अध्यादेश की चर्चाओं के बीच मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने “लव जिहाद” को एक राजनीतिक स्टंट करार दिया है | उन्होंने मुस्लिम लड़कों से कहा कि हिंदू लड़कियों को अपनी ‘बहनों’ की तरह मानें | सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि हमारे देश में हजारों साल से बच्चे जब बालिग हो जाते हैं तो अपना जीवन साथी खुद चुन लेते हैं. हिंदू मुस्लिम से शादी करता है, मुस्लिम हिंदू से शादी करता है हालांकि बहुत कम होता है, अगर आप देखेंगे तो पता चलेगा कि शादी तो मर्जी से हो गई, लेकिन जब समाज का दबाव पड़ता है तो कहते हैं कि हमें तो मालूम नहीं था कि मुस्लिम है |

मुस्लिम युवकों से अपील करते हुए एसटी हसन ने कहा कि आप लोग हिंदू लड़कियों को बहन की तरह समझे, अब ऐसा कानून बना दिया गया है, जिससे उन्हें जबर्दस्त तरीके से टॉर्चर किया जा सकता है |अपने आपको बचाएं , किसी भी प्रलोभन या लव के चक्कर में न पड़कर अपनी जिंदगी बचाएं |

विज्ञापन
↑